Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: (5th to 11th May): इन 3 राशियों पर इस हफ्ते गिरेगी गाज, वहीं इनका खुलेगा भाग
Weekly Lucky and Unlucky Zodiac Signs: इस हफ्ते जहां कुछ राशियों के जीवन में खुशियां दस्तक देंगी, वहीं कुछ राशि वालों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आइए देखते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और अनलकी।
लकी राशियां
मेष: आर्थिक तंगी से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी कामयाब रहेंगे। रिश्तों के लिहाज से यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके लिए यह सप्ताह प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। अपने साथी के सामने आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। इस दौरान आपको उनका भी पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला: यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। आपको कुछ नए अधिकार भी मिल सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। इस अवधि में आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आप सारी चिताओं को भूलकर स्वयं पर ध्यान देंगे और आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा।
धनु: व्यापारियों के अटके हुए काम पूरे होंगे और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपका प्रमोशन भी हो सकता है। यदि आपके वेतन से जुड़ी कोई भी परेशानी हो रही है तो आपकी समस्या का भी समाधान होने की प्रबल संभावना है। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है और आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूर्ण हो सकती है।
अनलकी राशियां
सिंह: कामकाज को लेकर काफी भागदौड़ रहेगी। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। यदि आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करेंगे तो आपको कुछ राहत मिल सकती है। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इस दौरान आपको पैसों के मामले में कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। लापरवाही के कारण सेहत में भी गिरावट आने की संभावना है।
वृश्चिक: आप सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापारियों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके प्रतिद्वंदी आपसे आगे निकल सकते हैं। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर घर में झगड़े हो सकते हैं। इसके अलावा माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ने की संभावना है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया तो उसे जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
मकर: पैसों के मामले में यह सप्ताह के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। लापरवाही आपके लिए महंगी साबित होगी। व्यापारियों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आप अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़ें। सेहत का ध्यान रखें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
