Latest Updates
-
इस Mother's Day मां को दें किचन से 'Off', बिना गैस जलाए 10 मिनट में बनाएं ये 3 लाजवाब डिशेज -
Mother's Day 2026: 50 की उम्र में चाहिए 30 जैसा ग्लो ! महंगे फेशियल नहीं आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे -
Mother's Day Wishes for Chachi & Tai Ji: मां समान ताई और चाची के लिए मदर्स डे पर दिल छू लेने वाले संदेश -
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे
Weekly Horoscope (5th November to 11th November): ये राशियां इस हफ्ते रहेंगी लकी, शुरू होंगे इनके अच्छे दिन
इस हफ्ते आपके जीवन में कौन से उतार चढ़ाव आएंगे यह आप अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। यहां हम आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर का माहौल इस अवधि में कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको अपनी समझदारी और प्रभाव से मामले को सुलझाने का प्रयास करना होगा अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान घर के किसी भी सदस्य से बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तो तोलमोल कर करने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी, लेकिन आपको अपने आर्थिक फैसले जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की जरूरत है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए व्यस्त रहेगा। हो सकता है काम का बोझ कुछ अधिक रहे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सप्ताह के अंत में अचानक सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ दिन:बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने वाला है। यदि आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो हो सकता है आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़े। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। आप जरा सी भी जल्दबाजी ना करें। वहीं व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। हो सकता है इस हफ्ते आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़े। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। इस अवधि में आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या होने की संभावना है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शुक्रवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। इस अवधि में लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की प्रबल संभावना है और आपको आर्थिक फायदा भी होगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। साझेदारी में किए हुए कार्यों का उचित लाभ आपको हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। इस दौरान आपके प्रिय के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन आर्थिक लेनदेन करते समय आप पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:14
शुभ दिन:रविवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आपने कोई कर्ज या उधार लिया है तो इस अवधि में आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपकी बड़ी चिंता दूर होगी और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। अगर आप किसी नई कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। इस दौरान आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। यदि भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। इस दौरान आपके पार्टनर का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है। ऐसे में आपके रोमांस में बाधा आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:6
शुभ दिन:शुक्रवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। दूर कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है जो आपके घर का माहौल और भी बढ़िया बना देगी। इस दौरान पिता के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर होगा। आपकी आमदनी बनी रहेगी। इसके अलावा आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। कामकाज के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काफी थकान भरी रहने वाली है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें। सेहतमंद रहकर ही आप सफलता हासिल कर सकते हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ दिन:मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस अवधि में आपको काफी संभलकर रहना होगा। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। दफ्तर में आपको सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान उच्च अधिकारियों की तरफ से प्रेशर भी कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। आप नौकरी बदलने का भी मन बना सकते हैं। व्यापारियों को इस हफ्ते छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं लेकिन बड़े फायदे के चक्कर में आप छोटे मुनाफों को अनदेखा करने की गलती ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है इस अवधि में आपको परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका ना मिले। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको फिजूल खर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:29
शुभ दिन:सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सही रणनीति अपनाने की जरूरत है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बाधा आए। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ेगा। इसके अलावा इस दौरान उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से थोड़े नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा उन्हें शिकायत का मौका ना दें और कड़ा परिश्रम करें। जल्द ही आपकी तरक्की होगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आप समझदारी से खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ यह समय हंसी मजाक में गुजरेगा। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ दिन:शनिवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं और विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं तो इस अवधि में आपको नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा और आप बड़ा मुनाफा कमा पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की में कोई बाधा आ सकती है। इस अवधि में किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटक सकता है। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। बजट से अधिक खर्च हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको उधार भी लेना पड़ेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर उन्हें क्रोध आ सकता है। ऐसे में घर के दूसरे सदस्यों के साथ भी उनकी अनबन हो सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:25
शुभ दिन:गुरुवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान आपको छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। इसके अलावा खान-पान में गड़बड़ी के कारण आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना ख्याल रखें। व्यापारी यदि बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में यह आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। हो सकता है आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिले। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:बुधवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें अन्यथा यह आपके स्वास्थ्य में गिरावट की वजह बन सकती है। सेहतमंद रहकर ही आप अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं, यह बात आपको समझनी होगी। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा भी मिल सकता है। पारिवारिक के जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। रिश्तों में प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी अपनों से सलाह लेकर ही लेंगे। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को इस अवधि में अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ दिन:गुरुवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होने वाली है। इससे दौरान आपको अचानक कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। ऐसे में पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं का समाधान होगा। इस अवधि में आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी भी करेंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना आप मिलकर करेंगे। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में की गई आपकी मेहनत आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ दिन:सोमवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहेगा। यदि कुछ समय से आपके उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट हैं और आपके द्वारा किए गए कार्यों में कमियां निकाल रहे हैं तो यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आप मन लगाकर अपना काम करेंगे और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के हाथ बड़ा अवसर लग सकता है। आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवधि में आपको लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ेगी। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आप अपने भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:12
शुभ दिन:मंगलवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications