Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Weekly Horoscope (6th to 12th October): मेष, सिंह और तुला राशि वाले बनेंगे धनवान, पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल
अक्टूबर का यह दूसरा सप्ताह सभी 12 राशि वालों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा, जाननें के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान काम से जुड़ी की गई यात्राएं सफल होगी। नौकरीपेशा जातक यदि अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपके अच्छे गुणों की भी प्रशंसा होगी। पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा। यदि आप कोई नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना चाहते हैं तो सप्ताह के अंत में आपको अच्छा मौका मिल सकता है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। अपनों के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ दिन: गुरुवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस हफ्ते आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। यदि किसी भी बात को लेकर मन में असमंजस की स्थिति हो तो आप अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों से आपका सामना हो सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का प्रेशर अधिक रहेगा। उच्च अधिकारियों की ओर से दबाव भी बढ़ेगा, लेकिन आपको सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। पेशेवर जीवन में व्यस्त रहने के कारण आप अपने पारिवारिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:32
शुभ दिन:मंगलवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना हर फैसला बहुत ही समझदारी से लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। अपनी एक अलग पहचान बनाने का आपका सपना पूरा होगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग भी मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। हालांकि आपको बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचने की आवश्यकता है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। इस अवधि में आपको किसी पुरानी बीमारी से भी छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:28
शुभ दिन: मंगलवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपके कार्यों में कई सारी बाधाएं आएंगी। ऐसे में आपका मनोबल गिर सकता है। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। व्यापारियों को निवेश करने से बचना होगा। काम के सिलसिले में यदि आप लंबी दूरी की यात्रा करते हैं तो अपने दस्तावेज आप संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी छोटी सी भूल के कारण घर की शांति भंग हो सकती है। सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:15
शुभ दिन:सोमवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप विदेश में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा होगा। इस अवधि में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। दफ्तर में यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस अवधि में आपकी वह परेशानी दूर होगी और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताकर आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में यह सप्ताह औसत रहेगा। यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो उसके लिए यह समय उचित है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ दिन:मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में आपका सामना कुछ बड़ी परेशानियों से हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी और इस काम लेना होगा। इस अवधि में आप अपनी सेहत और पैसे को लेकर काफी परेशान रहेंगे। खराब स्वास्थ्य का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। दफ्तर में आपका कोई कार्य अधूरा ही रह जाएगा। इस दौरान उच्च अधिकारियों का भी सहयोग कुछ कम मिलने से आपको काफी निराश हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके कार्य में बाधा आ सकती है। परिजनों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। घर के किसी सदस्य का गलत व्यवहार आपके दिल को काफी ठेस पहुंचाएगा। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं और आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बढ़ते हुए खर्च आपका सिर दर्द बन सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:18
शुभ दिन:रविवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके जीवन में यह सप्ताह शुभता लेकर आएगा। सोचे विचारे कार्य सभी योजना के अनुसार पूरे होंगे। इस अवधि में संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है। यदि कोर्ट कचहरी में प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। इस दौरान आपकी तरक्की हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है। जो जातक विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और उनके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो यह परेशानी दूर हो सकती है। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफा की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपको लाभ कमाने के कई अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च करने से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:20
शुभ दिन: शनिवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस हफ्ते आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। पेशेवर जीवन में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंदियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। जो जातक विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। पैसों की स्थिति उछलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। काम के साथ आप अपने परिवार को भी पर्याप्त समय देंगे। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही आनंददायक समय गुजारेंगे। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। इस दौरान आप काफी प्रसन्न रहेंगे। ऐसे में आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ दिन:गुरुवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यह सप्ताह आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा और आप इन अवसरों को भुनाने में भी कामयाब रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इस अवधि में आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने का संकेत मिल रहा है। पारिवारिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। घर में किसी नए सदस्य की एंट्री होने से घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आमदनी का नया जरिया मिल सकता है। इस अवधि में आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। माता-पिता के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप जरा सी भी लापरवाही ना करें। काम के साथ पर्याप्त आराम करने की भी कोशिश करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:6
शुभ दिन:शुक्रवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपके काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है या आप किसी विशेष कार्य के लिए धन जुटाना में लगे हुए हैं तो इस दौरान आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके करियर में नया मोड़ आएगा। व्यापारियों को इस अवधि में बड़ा निवेश करने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सके तो माता-पिता के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं आपको अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो इस दौरान आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:2
शुभ दिन: बुधवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आपका खूब मन लगेगा और आपके प्रदर्शन में भी सुधार आएगा। इस हफ्ते आपको अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं रहेगी लेकिन आप उनका समाधान ढूंढने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की जरूरत है। यदि आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। बड़े फायदे के चक्कर में आप छोटे मुनाफों को अनदेखा न करें। इस दौरान आपको कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा अपनों का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ दिन: मंगलवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार होने वाली है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। इस दौरान आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे और पूरी ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलेगा। काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भाई या बहन के विवाह से जुड़ी समस्या दूर होगी। इस दौरान उनका विवाह तय हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। इस अवधि में छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सात दिन बेहद खास रहेंगे। आपके साथी के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दूर होगी और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:27
शुभ दिन: सोमवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











