Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Weekly Lucky Unlucky Zodiacs: वृषभ, कर्क और मकर राशि वाले इस हफ्ते असफलता से रहेंगे परेशान, इनकी लगेगी लॉटरी
ग्रहों की बदली हुई चला इस हफ्ते सभी 12 राशि वालों के जीवन में कोई ना कोई बदलाव लेकर आएंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी राशियां रहेंगी लकी और कौन अनलकी।

लकी राशियां
मेष: अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। इस अवधि में आपके करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी तरक्की का सपना पूरा होगा। आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान आपको किसी अच्छे कार्य को करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहने से घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दूर होगी।
सिंह: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।
तुला: सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे और आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है जो जातक बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको मनचाही नौकरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे और मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे।
अनलकी राशियां
वृषभ: जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से आपकी समस्याएं और बढ़ सकती है। ऐसे में आपको कठिन परिस्थितियों में बहुत ही धन्यवाद रहना होगा। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। अपने विचारों पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों से आपका सामना हो सकता है। ऐसे में आपको डटकर उनका सामना करने की जरूरत है। इस अवधि में अपने खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। बढ़ते हुए खर्च भविष्य की योजना में बाधा डाल सकते हैं।
कर्क: आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके जीवन में कई सारी समस्याएं आ सकती हैं। यदि आप धैर्यवान रहेंगे और शांति से अपनी मुश्किलों का हल ढूंढने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा करते हैं तो अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें अन्यथा उनकी चोरी या गुम होने की संभावना है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
मकर: कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं रहेंगी और आपको काफी कड़ी मेहनत भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपने समय का सदुपयोग करें। व्यर्थ की चीजों से आपको दूर रहना होगा। स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो इस दौरान आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
