Weekly Horoscope (7th Apr to 13th Apr): सिंह राशि वाले उठाएंगे इस हफ्ते अच्छी सेहत का आनंद

इस हफ्ते आपके जीवन में कौन से बदलाव आएंगे, क्या आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप अपने आने वाले सात दिनों की सारी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ राहत भरा रहने वाला है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने का भरपूर प्रयास भी करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में किस पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। यदि आप नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो आपको अपने किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। परिजनों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। इस अवधि में आप परिवार के साथ कहीं बाहर भी जा सकते हैं। यदि संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस दौरान आपकी परेशानी का हल निकल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करेंगे तो बेहतर होगा। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ दिन:शनिवार

Saptahik Rashifal 7th April to 13th April 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में इस हफ्ते आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। धन हानि होने की भी संभावना है। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही करें। नौकरी हो या व्यापार अपने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। सप्ताह के शुरुआती दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। इस अवधि में आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपके किसी कार्य में कानूनी बाधा आ रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा। इस दौरान आप उनको अधिक समय भी दे पाएंगे। मुमकिन है आपके किसी महत्वपूर्ण फैसले में उनका समर्थन भी आपको मिले। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको व्यर्थ की भागदौड़ और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ दिन:सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस अवधि में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से आपको शराब का सेवन करने से बचने की आवश्यकता है। ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपके घर के सदस्यों को शर्मिंदा होना पड़े। कामकाज को लेकर कोई समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। इस दौरान उच्च अधिकारियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। व्यर्थ के झगड़े झंझटों से दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्राएं काफी थकान भरी रहने वाली है, लेकिन इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा रुके हुए धन की भी प्राप्ति होने की संभावना है। यदि आप अपनी कोई पुश्तैनी संपत्ति बिक्री करना चाहते हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहेगा। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। बेवजह की बातों से दूर रहें अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो इस दौरान आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। मुमकिन है आप अपने किसी करीबी की पैसों से मदद भी करें। इस अवधि में धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप दान पुण्य जैसे अच्छे कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं। इससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और आपके मन में सकारात्मक विचार भी उत्पन्न होंगे। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा। आपके आय में भी वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सात दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भारे रहेंगे। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में बाधा आ सकती है लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचने की आवश्यकता है। इस दौरान घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा। आप परिवार को पर्याप्त समय दे पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:19
शुभ दिन:शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा और अपनी अच्छी सेहत के बल पर आप बड़ी सफलता भी हासिल कर पाएंगे। निजी हो या पेशेवर जीवन आप बखूबी अपनी सारी जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस अवधि में आप घर के सदस्यों का पूरा ख्याल रखेंगे। मुमकिन है आप उनके लिए कुछ खास भी करें। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा और बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस दौरान आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी भी तरह के बदलाव के विषय में विचार कर रहे हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। इस दौरान आपको साझेदारी में व्यापार करने का अच्छा प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला है तो आप उससे कोर्ट कचहरी के बाहर ही सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ दिन:गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। इस दौरान आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। मुमकिन है आपके द्वारा किए हुए कार्यों की समीक्षा हो सकती है। ऐसे में यदि गलतियां निकलती है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आपका भारी नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको अपने साझेदार के साथ आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। इस दौरान जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में नयापन भी महसूस होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। ऐसे में आप अधिक बचत कर पाएंगे। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ दिन:मंगलवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। यदि आप अपने मानसिक तनाव को कम करना चाहते हैं तो परिजनों और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करने का प्रयास करें। खुद पर काम कर ज्यादा दबाव डालने से भी आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। हो सके तो अपने सभी कार्यों की योजनाएं आप पहले ही बना लें। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। यदि आपने पहले से ही कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:35
शुभ दिन:गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर आप उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे जो पीठ पीछे आपकी बुराइयां करते हैं। इस दौरान आपकी पदोन्नति हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस दौरान आपकी यह परेशानी दूर होगी और आप ठीक से आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों ने यदि अच्छे मुनाफे के लिए हाल ही में अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप अपना कारोबार विदेश में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखी और खुशहाल रहेगा। इस दौरान घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी कामयाब रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका स्वास्थ्य काफी बढ़िया रहेगा और आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ दिन:शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपने रिश्तों की मधुरता बनाए रखने के लिए आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। यदि आप अपने व्यवहार में बदलाव नहीं लाएंगे तो आपके अपने आप से दूर हो सकते हैं, साथ ही आपकी काफी आलोचना भी होगी। इस अवधि में आपको नकारात्मकता की अनुभूति हो सकती है और मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें। सप्ताह के मध्य में अचानक काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है। दफ्तर में बॉस आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। हालांकि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपकी यह मेहनत आपके लिए पदोन्नति का रास्ता खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको उधार ना देने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपकी योजनाओं में कुछ बाधा आ सकती है। आपके प्रिय को अच्छी देखभाल के साथ आपके भावनात्मक समर्थन की भी जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप किसी पुराने रोग से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:22
शुभ दिन:शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के चेहरे पर मुस्कान देखकर आप भी काफी प्रसन्न रहेंगे। इस दौरान आपके अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और भी बेहतर होगी। किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आपको उनकी मदद भी मिलेगी। संतान की शिक्षा को लेकर अगर आप परेशान हैं तो इस दौरान आपकी इस समस्या का हल निकल सकता है। अपने बच्चों को आप जो भी जिम्मेदारियां देंगे उन्हें वह बखूबी पूरा करेंगे। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इसके अलावा अगर आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। इस दौरान आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए बड़ा मान सम्मान भी मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। मार्केट में आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, लेकिन आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:6
शुभ दिन:रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो इस दौरान अपने पार्टनर पर नजर बनाकर रखें। मुमकिन है वे आपके साथ धोखा कर सकते हैं। एकल व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत सफल होगी और इस दौरान आपके कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि सहकर्मियों पर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें तो बेहतर होगा। यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आप अच्छा खासा बचत भी कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आप एक दूसरे को फिर से समझने का प्रयास करेंगे। अगर आप सिंगल हैं और किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए ठीक रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:11
शुभ दिन:मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के कारण आपके हफ्ते भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आप अपना विशेष ध्यान रखें। ज्यादा धूल भरी जगहों पर जाने से बचें। इस अवधि में आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप हर तरह की आर्थिक परेशानी से छुटकारा पाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान पिता के साथ आपका रिश्ता कुछ बिगड़ सकता है। मुमकिन है किसी बात को लेकर वे आपसे काफी नाखुश रहें और आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़े। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने से बचें। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं इस दौरान उन्हें कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:25
शुभ दिन:सोमवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, April 7, 2024, 8:40 [IST]
Desktop Bottom Promotion