Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: वृषभ, तुला और धनु राशि का होगा इस हफ्ते नई चुनौतियों से सामना
इस हफ्ते ग्रहों की बदली हुई स्थिति का शुभ अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के जीवन में एक के बाद एक मुसीबतें आ सकती है और कुछ राशि वालों की तरक्की का सपना पूरा होगा। आइए जानते हैं इस नए हफ्ते में कौन सी राशियां रहेगी लकी और अनलकी।
लकी राशियां
कर्क: यदि पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो इस दौरान आपको बड़ी राहत मिल सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की प्रयासों में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। अपनी कड़ी मेहनत का फल आपको प्रमोशन के रूप में मिल सकता है। इस दौरान आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। आप कुछ धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी बेहतर महसूस करेंगे।

सिंह: आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे और आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। व्यापारियों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। ऐसे में आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य आपका एकदम बढ़िया रहेगा और इसका भरपूर फायदा भी आपको होगा।
वृश्चिक: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपने परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। इस दौरान आप अपने विरोधियों को पछाड़कर काफी आगे निकलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रही है तो आपके हाथ बढ़िया मौका लगा सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
अनलकी राशियां
वृषभ: कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बेहद कठिन रहेगा। इस दौरान लंबित कार्यों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। मुमकिन है आपको काफी कड़ा परिश्रम भी करना पड़े। ऐसे में आप थका हुआ महसूस करेंगे। इस समय काम के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए यह समय उचित नहीं है। आपका नुकसान हो सकता है।
तुला: यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें। खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि आपकी टेंशन बढ़ा सकती है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है।
धनु: रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बेवजह के अहंकार और टकराव से बचें। इस दौरान भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। अगर कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को अपने व्यवसायिक फैसले समझदारी से लेने होंगे। इस दौरान कुछ लोग आपकी उदारता का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में आंख बंद करके आप किसी पर भी भरोसा ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
