Weekly Horoscope (7th to 13th January): मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशि वालों को इस हफ्ते मिलेगा धन अपार

आने वाले सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बेहद सुखद रहने वाला है। इस दौरान घरेलू समस्याओं में कमी आएगी और आपके रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आप परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहना होगा अन्यथा मेहनत से कमाया हुआ धन आसानी से आपके हाथ से निकल सकता है। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। इसके अलावा पैसों से जुड़ा लेन देन भी आप सोच समझकर करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इस अवधि में आपके द्वारा किए हुए कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ दिन:गुरुवार

Saptahik Rashifal 7th January to 13th January, 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस हफ्ते ग्रहों की शुभ स्थिति आपका बड़ा आर्थिक फायदा करा सकती है। ऐसे में यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। अगर आप नया घर, वाहन, भूमि आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित नहीं है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती है। ऐसे में काम का बोझ बढ़ेगा। हो सकता है आप परिवार के लिए पर्याप्त समय ना निकल पाएं। हालांकि आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल रहेगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक समस्या भी दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस अवधि में घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ दिन:सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस हफ्ते आपको अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी बौद्धिक क्षमता बेहतर होगी और आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल रहेगी। ऐसे में आपके घर का वातावरण शांत रहेगा। इस दौरान माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि धन संबंधित कोई समस्या हो रही है तो सप्ताह के मध्य में अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपको काफी हद तक आर्थिक परेशानी से राहत मिल सकती है। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी उठानी पड़ सकती है। हो सकता है आप थोड़ा थका हुआ और बोझिल महसूस करें, लेकिन आप अपनी मेहनत जारी रखें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। व्यापारियों को वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको कोर्ट कचहरी का भी चक्कर लगाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ दिन:शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। इस अवधि में किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में अपना मूड बदलने के लिए आप कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। कोई भी बड़ी खरीदारी करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। यदि आप केवल जरूरत की चीजों पर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। इस दौरान आपको आर्थिक लेन देन से भी बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अतीत में की हुई मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपके किसी नुकसान की भरपाई भी हो सकती है। सप्ताह के अंत में अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आप काफी चिंतित और परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको विशेष सफलता हासिल हो सकती है। वहीं दूसरी ओर उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को भी अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ खर्चीले रहेंगे लेकिन इसके बाद आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना है। ऐसे में आपको धन संचय करने में मदद मिलेगी और आप भविष्य के लिए भी पैसे जोड़ पाएंगे। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों की कमियां निकालने की जगह अगर आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। आपकी यह आदत इस दौरान आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आप स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:27
शुभ दिन:मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

Saptahik Rashifal 7th January to 13th January, 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही धमाकेदार होगी। इस दौरान आपको कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले से छुटकारा मिल सकता है। भूमि मकान से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। मुमकिन है आपके प्रिय आपसे कोई बड़ी डिमांड करें जिसे पूरा करने के लिए आपको बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके बीच यह तनाव की वजह बनेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अच्छा संकेत दे रहा है। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करेंगे जिसके फल स्वरुप आपकी पदोन्नति हो सकती है साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि होने की संभावना है। व्यापारियों को इस अवधि में कोई भी जोखिम भरा निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:33
शुभ दिन:गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा साथ ही उनकी प्रशंसा भी मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को काम से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्राएं बेहद लाभदायक रहेगी। इस दौरान आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के चेहरे पर प्रसन्नता देख आप भी काफी खुश रहेंगे। इस अवधि में आप अपनों के लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आर्थिक रूप से आप किसी करीबों की मदद भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आप तनाव मुक्त रहेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि पिछले कुछ समय से सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियां हो रही है तो इस अवधि में आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। खुद को सेहतमंद और तरोताजा रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या में बदलाव में भी करेंगे। इसके अलावा आप कोई नया व्यायाम भी शुरू कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बेहद खास रहने वाला है। अगर आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं और विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही प्रेम विवाह करने की आपकी इच्छा पूरी होगी। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सात दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे जिससे आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। वे आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए यह समय भाग्यशाली रहेगा। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:35
शुभ दिन:बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो उन लोगों से दूरी बनाकर रखें जो व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट करते हैं। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और जमकर मेहनत करें। व्यापार से जुड़े जातकों को सतर्क रहना होगा नहीं तो आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। यदि आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप अच्छी तरह से तैयारी करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। इस अवधि में आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। सप्ताह के अंत में आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। इस दौरान घर में वाद विवाद होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। घर के सदस्यों के साथ आपको बहसबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप सोच समझकर करें। इस दौरान जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च होने के कारण आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता ना मिले। कार्यस्थल पर आपको सक्रिय रहना होगा। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य दिया है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को इस अवधि में निवेश आदि से जुड़े फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय ठीक नहीं है। आपका बढ़ता हुआ वजन कई बीमारियों की वजह बन सकता है। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप खाने-पीने की आदतों में भी बदलाव करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ दिन:शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

माता-पिता के साथ आप अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। इस दौरान उनकी सेहत में भी गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आप किसी अच्छे चिकित्सक से भी सलाह लें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहने वाला है। खर्चे कुछ कम होंगे और लंबे समय से फंसा हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आपकी तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को सरकारी योजनाओं से अच्छा लाभ होगा। इस दौरान आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। जीवनसाथी के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। यदि किसी बात को लेकर आपके बीच अनबन चल रही है तो इस अवधि में सब कुछ सामान्य हो सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ दिन:मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं लेकिन आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो इस दौरान आपकी समस्या का समाधान होगा। इस हफ्ते आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। दफ्तर में आपकी सकारात्मकता और आत्मविश्वास हर किसी को प्रभावित करेगी। हालांकि अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप दफ्तर के काम घर पर ना लाएं तो बेहतर होगा। काम के साथ आपको अपनों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। ऐसे में आपका काफी धन भी खर्च होने की संभावना है। पैसों की बात करें तो अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले ले सकते हैं। आमदनी बढ़ाने के अपने प्रयासों में भी आपको तेजी लानी होगी। इस अवधि में शारीरिक रूप से आप पहले से ज्यादा सेहतमंद रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:24
शुभ दिन:बुधवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, January 7, 2024, 11:50 [IST]
Desktop Bottom Promotion