Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मेष, सिंह और कुंभ राशि वाले इस हफ्ते रहेंगे परेशान, इन 3 राशि वालों का रौशन
इस हफ्ते ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी राशियां रहेंगी लकी और कौन अनलकी।
लकी राशियां
वृषभ: विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपका पूरा ध्यान आपकी पढ़ाई पर होगा। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता भी मिल सकती है। व्यापारियों को इस हफ्ते अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि आपको अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: इस अवधि में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
मकर: पैसों के मामले में यह सप्ताह के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और धन की वर्षा होगी। नौकरी हो या व्यापार आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है। वहीं व्यापारियों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आपके घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आप इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस हफ्ते आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे और मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।
अनलकी राशियां
मेष: निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। इस दौरान आपके व्यवहार में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है। आपको अकारण ही आपको क्रोध आएगा, साथ ही काफी झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है। आर्थिक परेशानियों के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से उच्च अधिकारियों के सामने आप ठीक से बर्ताव करें।
सिंह: स्वास्थ्य और पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें तो बेहतर होगा। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। मुश्किल समय में आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है आप सोच समझकर अपना निर्णय लें। इस अवधि में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप खुद पर अधिक ध्यान दें और समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती है। आपके बीच आपसी समझ की कमी रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर आपका टकराव हो सकता है। कामकाज से जुड़े फैसले आप जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको काफी सावधान रहने की आवश्यकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











