Weekly Horoscope (7th to 13th July): शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इस हफ्ते इन 6 राशियों का होगा भाग्योदय

क्या इस हफ्ते आपके करियर से जुड़ी समस्या का समाधान होगा? क्या बिजनेस पर छाई हुई मंदी दूर होगी? इसके अलावा यदि हेल्थ, रिलेशनशिप, पैसों आदि को लेकर भी आपके मन में कई तरह के सवाल है तो यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आपको अपने सभी सवालों के जवाब आसानी से मिलेंगे। तो चलिए देखते हैं जुलाई का यह दूसरा सप्ताह आपके लिए लाभदायक रहेगा या फिर आपकी परेशानियों में वृद्धि होगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

Saptahik Rashifal 7th July to 13th July 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। ग्रहों की शुभ स्थिति आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। इस दौरान आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे आपको उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। यदि पैसों से जुड़ी कोई भी परेशानी हो रही है तो आपकी यह चिंता भी दूर हो सकती है। हालांकि आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करने से बचने की जरूरत है। इस दौरान कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। खासतौर पर घर के बुजुर्ग सदस्यों के लिए आप समय निकालने की पूरी कोशिश करें। अपनी सेहत को आप प्राथमिकता देंगे और इसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यस्थल पर मान सम्मान बढ़ेगा। पदोन्नति होने के साथ आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। यदि आप काम से जुड़े किसी बदलाव के विषय में विचार कर रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। व्यापारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। इस दौरान मार्केट में फंसा हुआ पैसा भी आपको वापस मिलेगा। ऐसे में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका काम आपके लिए जरूरी है, लेकिन परिजनों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। विशेष रूप से बच्चों पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिलेगी जो आपका उत्साह बढ़ाएगी। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, लेकिन खुद को डिहाइड्रेटेड ना होने दें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ दिन: रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद सुखद रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपके कार्यों सराहा जाएगा और आपकी खूब प्रशंसा भी होगी। हालांकि कंपटीशन अधिक रहने के कारण आपको कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। व्यापारियों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। अगर आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आपको किसी प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती है। जीवनसाथी के सामने आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने की आदत डालें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:28
शुभ दिन:शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप नए लोगों के संपर्क में आएंगे और इसका उचित लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने करियर से जुड़े फैसला जल्दबाजी में लेने से बचने की जरूरत है। यदि आप कोई नया कोर्स आदि करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगा। यदि समय रहते आप अपने बीच की दूरियों को आप कम करने की कोशिश नहीं करेंगे तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते से जुड़े फैसले लेने में कठिनाई महसूस होगी। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी। आए से अधिक खर्च हो सकता है। इस तरह की लापरवाही भविष्य में आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। अच्छी सेहत के लिए आप योग, ध्यान और रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम जरूर करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अतीत की किसी गलती का असर आपके वर्तमान पर पड़ सकता है। आप काफी बेचैन रहेंगे और आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। हालांकि आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर भी विचार करने की जरूरत है। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लें और उन्हें दोहराने से बचें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले लोगों को इस हफ्ते बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है नहीं तो नुकसान हो सकता है। दफ्तर में आप मन लगाकर अपना काम करें। इस दौरान की हुई आपकी मेहनत भविष्य में आपकी तरक्की तय कर सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें नहीं तो अनजाने में ही आप किसी अपने के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। वर्कलोड अधिक रहने के कारण आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:5
शुभ दिन:बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आमदनी में वृद्धि होने के कारण आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा खर्चों में भी कमी आएगी जिससे आप ज्यादा बचत कर पाएंगे। नौकरी बदलने के लिए यह समय अनुकूल है। आपको अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को सोच समझकर अपना पैसा लगाने की आवश्यकता है। वहीं प्रॉपर्टी से संबंधित काम करने वाले लोगों की कोई रुकी हुई डील पक्की हो सकती है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप एक दूसरे के साथ रहेंगे। लगातार काम करने से बचें। बीच बीच में आपको आराम भी करना चाहिए।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:32
शुभ दिन:रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

हेल्थ को लेकर ज्यादा लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। यदि आप सेहत पर ध्यान नहीं देंगे तो आप किसी गंभीर रोग का भी शिकार हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। काम का बढ़ता हुआ स्ट्रेस आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप एक छोटा सा ब्रेक लें और थोड़ा मनोरंजन पर भी ध्यान दें। इसे आप अच्छा महसूस करेंगे। आमदनी में गिरावट आने से दैनिक जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत होगी। आप धैर्यवान रहें और आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। सप्ताह के अंत में किसी खास से मुलाकात हो सकती है। एक दूसरे के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:8
शुभ दिन:शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है या फिर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप उसके लिए पहले से ही तैयार रहें। व्यापारियों की आर्थिक परेशानी गहरी होगी। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कठिन रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ झगड़े झंझट से बचें। इस तरह की बातें आपका मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा से जुड़ा प्रयास सफल होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। संपत्ति से जुड़ा फायदा होने की संभावना है। यदि इस दौरान यात्रा आप करते हैं तो अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। अपने रिश्ते से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए समय अनुकूल है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी प्रियजन के सामने आप प्रेम प्रस्ताव रख सकते हैं। आपको सकारात्मक जवाब भी मिल सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप परिश्रम कर रहे हैं तो आपको उसका उचित परिणाम मिलेगा। आप जल्द ही अपना कोई पुराना कर्ज भी खत्म करने में सफल रहेंगे। कामकाज को लेकर ज्यादा टेंशन ना लें नहीं तो इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। सेहतमंद रहकर ही आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:27
शुभ दिन:शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे लेकिन जरूरत से ज्यादा चिंता करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ज्यादा सोचना बंद करें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। अगर आप व्यापारी हैं तो अपनी असफलता को भूलकर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें। इस दौरान यदि आप समझदारी से अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे तो उसका सकारात्मक परिणाम आपको जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आपको कुछ अतिरिक्त कार्य मिल सकते हैं। आप जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें नहीं तो आपसे बड़ी गलती हो सकती है और इसका गलत नतीजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है। बातचीत के जरिए जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होगा। आपके प्रिय के व्यवहार में बदलाव भी आएगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:42
शुभ दिन:मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द आपकी परीक्षा आने वाली है तो गैरजरूरी कार्यों से दूर रहें। खासतौर पर दोस्तों के साथ घूमने फिरने में ज्यादा समय नष्ट ना करें। इस तरह की लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में आपको अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। निवेश आदि से जुड़े फैसले आप दूसरों के कहने पर ना लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सुखद रहने वाला है। आपकी तरक्की का सपना पूरा होगा, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। व्यापारी यदि कुछ नया करना चाहते हैं तो नफे नुकसान के बारे में आप अच्छी तरह से सोच लें। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ किसी घरेलू मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आपको बिना सोचे समझे अपनी राय देने से बचने की आवश्यकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ दिन:सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

काम से जुड़ी बड़ी चिंता दूर होगी और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। व्यापारियों का पैसा यदि कहीं अटका है तो आपको आपका धन वापस मिल सकता है। आप किसी पुरानी योजना पर दोबारा काम भी शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। हो सकता है वे आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपे। बेहतर होगा आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें। विद्यार्थी पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई करेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन आपको क्रोध और तनाव से बचना होगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:11
शुभ दिन:गुरुवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, July 6, 2024, 10:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion