Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मंगल-गुरु की युति इनके जीवन में लाएगी तूफान, इनकी इस हफ्ते रहेगी चांदी
जुलाई के दूसरे हफ्ते में मंगल और गुरु की युति वृषभ राशि में होने जा रही है। जानकारों के अनुसार 12 साल बाद ऐसा शुभ और फलदायी योग बन रहा है। ऐसे में इसका शुभ अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते किसे मिलेगा अच्छा फल और किसका होगा नई चुनौतियों से सामना।
लकी राशियां (Weekly Lucky Zodiac Signs)

मिथुन: पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आपकी एक नई शुरुआत हो सकती है। रिश्तों में सुधार आएगा और अपनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। यदि कामकाज से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उसका हल निकल सकता है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। अगर आप अपनी कोई पुरानी संपत्ति बेचना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
कर्क: आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा और उनकी मदद से आपका कोई कठिन कार्य भी पूरा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। आपका विवाह तय हो सकता है जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके रिश्ते को स्वीकृति मिल सकती है।
वृश्चिक: इस राशि की कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। यदि भाई बहनों के साथ रिश्ते में खटास आ गई है तो इस दौरान सारे गिले शिकवे दूर होंगे। आपकी किसी समस्या का हल ढूंढने में वे आपकी मदद भी कर सकते हैं। जीवसाथी के अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का आप भरपूर प्रयास करेंगे।
अनलकी राशियां (Weekly Unlucky Zodiac Signs)
मेष: यह सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। गैरजरूरी कार्यों से दूर रहे हैं और समय की कीमत को समझें। इस दौरान आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है जिससे आपकी परेशानी बढ़ेगी। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रख नहीं तो वे आपकी उदारता का फायदा उठा सकते हैं। इस अवधि में मन बिना वजह ही उदास रहेगा और आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। बेहतर होगा आप व्यर्थ के तनाव से बचें।
सिंह: अपनी कठोर वाणी और जिद्दी स्वभाव के कारण आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बनता हुआ काम बीच में ही अटक सकता है। ऐसे में आपका नुकसान होने की संभावना है। कोई पुराना मित्र आपसे दूरी बनाएगा जिससे आपको काफी तकलीफ हो सकती है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। निजी और पेशावर जीवन में चल रही उथल पुथल के कारण आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे। ऐसे में आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।
कुंभ: विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं और आपके लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। तरक्की में बाधा आने के कारण मन परेशान रहेगा। हालांकि आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। व्यापारियों का आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको अपने व्यावसायिक फैसले स्वयं ही सोच समझकर लेने होंगे। दूसरों के कहने पर कोई भी काम ना करें। घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। अपने बड़बोलेपन के कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
