Weekly Horoscope (May 7 to May 13): बेहद शानदार रहेगा इन राशियों के लिए ये सप्ताह, नौकरी-व्यापार में होगी बड़ी

अपने सप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पूरे हफ्ते में होने वाली सारी छोटी बड़ी घटनाओं के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप आने वाले सात दिनों की योजनाएं भी पहले ही बना सकते हैं।

तो आइए देखते हैं यह नया सप्ताह किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसका नई चुनौतियों से होगा सामना।

Saptahik Rashifal 7th May To 13th May Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही खर्चीली रहने वाली है। इस दौरान अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट डगमगा सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी इस अवधि में आप काफी परेशान रहेंगे। यह सब आपकी लापरवाही का नतीजा है। सप्ताह के मध्य में आपको पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो इस अवधि में आपको बड़ी राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान वर्क लोड अधिक रहेगा। हो सकता है आपको खुद के लिए भी समय न मिले। हालांकि आपको काम के साथ अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। बेवजह का क्रोध आपके पार्टनर के साथ तालमेल बिगाड़ सकता है। इसके अलावा इसका बूरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। सप्ताह के अंत में आप कोई उधार भी चुका सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप उनकी अच्छी देखभाल कर पाएंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए विवादास्पद रहने वाला है। पार्टनर को लेकर आपके मन में कोई गलतफहमी हो सकती है। ऐसे में आपके बीच टकराव संभव है। आपको अपने साथी पर भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला न लें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। यदि आप टीमवर्क पर ध्यान देंगे तो इसमें आपको अच्छा लाभ होगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है इस अवधि में आपके हाथ निराशा लगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ जरूरी कटौती भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान हैं तो आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:16
शुभ दिन:शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य इस अवधि में पूरा होगा। सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की सलाह दी जाती है। आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। किसी सेहकर्मी के छुट्टी पर जाने से आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। यदि आप खुले दिल से खर्च करेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ दिन:सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
करियर से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा। इस दौरान आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहने वाली है। जहां तक बात सेहत की है तो इस दौरान कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है। जरा सी भी परेशानी होने पर आप उसे नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ दिन:शनिवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि कुछ समय से आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। इस अवधि में आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने भी जा सकते हैं। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों की भी आमदनी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि टैक्स से जुड़े मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। सप्ताह के अंत में अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:28
शुभ दिन:मंगलवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस दौरान आप अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आप अपने रिश्ते में सुधार लाने का भरपूर प्रयास करेंगे। जल्द ही इसके अच्छे नतीजे भी आपको मिलेंगे। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आप शौक मौज पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। दफ्तर में अपना छोटा से छोटा काम भी आप ध्यान से करने की कोशिश करें। इस अवधि में यदि आप से कोई भी गलती होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथे बड़ा मुनाफा लगेगा। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:30
शुभ दिन:बुधवार

Saptahik Rashifal 7th May To 13th May Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अगर आप व्यापार बढ़ाने का विचार कर रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपको प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है और आप बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो यह समय उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की संभावना है। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय पर शक करने से बचें। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। इस दौरान आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:17
शुभ दिन:रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आपको मौका मिल सकता है। हालांकि आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए इस अवधि में तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको पैसों के मामले में काफी संभल कर रहना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो इस दौरान सबकुछ सामान्य हो सकता है। सेहत को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:23
शुभ दिन:मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज को लेकर आप की चिंता बढ़ सकती है। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो इस दौरान आपको एक अनजाना डर सता सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आप कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ इस दौरान आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। यह बात आपके प्रिय को नाराज कर सकती है। सेहत की बात करें तो आपको देर रात जागकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ दिन:रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
हफ्ते की शुरुआत में आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। इसके अलावा पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण भी आपको खुद के लिए समय नहीं मिलेगा। ऐसे में आप कुछ थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। हालांकि जल्द ही परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और आप स्वयं के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में एक सुंदर मोड़ा सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। दैनिक खर्चे बढ़ेंगे। इसके अलावा घर के किसी सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण डॉक्टर और दवाइयों पर भी आपका काफी धन खर्च हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। काम के साथ सेहत का भी ख्याल रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए भी यह समय लाभदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से प्रमोशन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए भी यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा। आपको अपने पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधा की कोई कीमती चीज आप खरीद सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। आपका लापरवाह रवैया आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि आपको खानपान में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:6
शुभ दिन: शनिवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, May 7, 2023, 12:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion