Latest Updates
-
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश
Weekly Horoscope (October 8th to 14th October): ये राशियां रहेंगी इस हफ्ते भाग्यशाली, बनेंगे इनके बिगड़े काम
अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं यह नया सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। इस अवधि में आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। यदि कामकाज से जुड़े किसी बदलाव के विषय में आप सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी प्रगाढ़ होगा। काम के साथ आप सेहत पर भी ध्यान दें। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:22
शुभ दिन:सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यस्थल पर आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप सभी के साथ मिलकर काम करें, इसमें आपका ही फायदा है। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। यदि आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। इस अवधि में परिवार के साथ आपको ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से आपको बचने की जरूरत है। खुद को तरोताजा और सेहतमंद रखने के लिए आप किसी नए व्यायाम की शुरुआत कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:शुक्रवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। हालांकि आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही सोच समझकर लेने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को इस हफ्ते अच्छी खबर मिलेगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:35
शुभ दिन:मंगलवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो इस अवधि में आपको अपने नुकसान की भरपाई करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कामकाज का बोझ अधिक रहने की संभावना है। हो सकता है आपको ओवरटाइम भी करना पड़े। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान आप एक दूसरे के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा घरेलू खर्चों की लिस्ट में भी बढ़ोतरी होगी। सेहत की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:18
शुभ दिन:रविवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। हालांकि आपको बहुत ही संभलकर चलने की आवश्यकता है। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। इस दौरान आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा धन कमाने का मौका भी आपके हाथ लगेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको सुस्ती और आलस का त्याग करने की जरूरत है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:5
शुभ दिन:मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। परिवार से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। इस अवधि में यदि आप काम से जुड़े फैसले लेते हैं तो आपको मनचाहा फल मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय उत्तम रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ दिन:सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपका मान सम्मान बढ़ेगा। दफ्तर में आपकी मेहनत आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। इस दौरान आपकी तरक्की होने की संभावना है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। मुमकिन है उसका अच्छा परिणाम आपको मिले। सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। रिश्तों में दूरियां कम होगी और अपनों के साथ आपका लगाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ दिन: शनिवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
मीडिया, फैशन, राजनीति आदि से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो इस अवधि में आपको खुशखबरी मिल सकती है। निजी जीवन में तनाव नजर आ रहा है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपके बीच की दूरियां बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप संतुलित व्यवहार करें। पैसों के मामले में यह समय कुछ बेहतर साबित होगा। खर्चे कुछ काम होंगे। यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ दिन:शुक्रवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस हफ्ते आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस अवधि में आप उनके साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने मन की बात भी शेयर कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च करने से बचें। सेहत में सुधार के लिए आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:28
शुभ दिन:गुरुवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन देखने को मिलेगा। इस अवधि में किसी करीबी की ओर से आपको मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि होने की संभावना है। बेहतर होगा आप पैसों से जुड़े काम सोच समझकर करें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप अनावश्यक भाग दौड़ भी करेंगे। वहीं नौकरी करने वाले जातकों पर अचानक काम का प्रेशर बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और समझदारी से अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ दिन:बुधवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापारी हैं और आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की का योग बन रहा है। आपको कुछ नए और बड़े अधिकार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप पैसों से जुड़े और रुके काम पूरे कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में अचानक जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में अपने प्रिय को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जहां तक बात आपकी स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात जागकर काम करने से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप बाहर के भजन से परहेज करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:8
शुभ दिन:रविवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
रोमांटिक लाइफ में तनाव रहेगा। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा करने से बचने की आवश्यकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। आपका लापरवाह रवैया आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है। पैसों के मामले में यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। इसके अलावा आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। वहीं व्यापारियों को इस अवधि में लाभ कमाने का बड़ा मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:15
शुभ दिन:शनिवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications