Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
Weekly Horoscope (8th to 14th September): इस हफ्ते बुधादित्य राजयोग से इन राशियों के सारे कष्ट होंगे दूर
इस हफ्ते बुध और सूर्य एक साथ सिंह राशि में गोचर करेंगे, ऐसे में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राज योग बनेगा। बुधादित्य राजयोग प्रभावशाली होगा और इससे कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आइए देखते हैं यह सप्ताह सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। इस अवधि में परिजनों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जो जातक अविवाहित हैं उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम जीवन में कुछ तनाव रहेगा, लेकिन आप बहुत ही समझदारी से अपने बीच की दूरियों को कम करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। इस दौरान आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:8
शुभ दिन:शनिवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
हफ्ते की शुरुआत में कोई समस्या हो सकती है, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। इस अवधि में आप काम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। रिश्तों में आपसी तालमेल और भी बेहतर होगा। इस अवधि में आप जो भी निर्णय लेंगे अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है। लाभ कमाने के चक्कर में आप गलत रास्ते ना अपनाएं। व्यापारियों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस दौरान कुछ अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें बढ़िया ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ दिन:गुरुवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि घर में कोई समस्या है तो उसे शांति से बैठकर सुलझाने की कोशिश करें। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ अपना काम करेंगे। यदि आप काम से जुड़ा कोई फैसला लेते हैं तो आपको उस पर टिके रहना होगा। ज्यादा सोच विचार करने में समय नष्ट ना करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस समय आपके प्रिय को उचित आराम करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि आप आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। समय पर भोजन करने की आदत डालें और काम के साथ आराम भी करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:33
शुभ दिन:सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत हो या पेशेवर जीवन आपको बहुत ही धैर्यवान रहना होगा, साथ ही आप सकारात्मक रहने की कोशिश करें। काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। यदि कोई समस्या है तो उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। भाइयों के साथ आपका तालमेल बिगड़ने की संभावना है। इस तरह की स्थिति में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यर्थ की बातों से दूर रहें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शुक्रवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी होगी। इस दौरान आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। ऐसे में आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। हालांकि इस तरह की लापरवाही करने से आपको बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप इस मौके को हाथ से जाने ना दें। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को बड़े लाभ कमाने के चक्कर में जल्दबाजी से बचना होगा। इसके अलावा साझेदार के साथ भी आप मनमुटाव से बचें। घर के सदस्यों के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। सप्ताह के अंत में अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:28
शुभ दिन:सोमवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा संकेत दे रहा है। काम में आपका मन लगेगा और उसका उचित परिणाम भी मिलेगा। यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए समय उचित है। विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यदि आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा यदि भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का भी समाधान हो सकता है। इस दौरान उनके लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव भी आएंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के अलावा नए क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के अंत में आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु भी खरीदेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ दिन:मंगलवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
हफ्ते की शुरुआत में आपको कोई समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। हालांकि जल्द ही आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है। डॉक्टर से सलाह और समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें। काम के सिलसिले में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी। उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं और अपना व्यवसाय आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन पैसों की समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। अगर आप बैंक से कर लेना चाहते हैं तो वह आपको आसानी से मिल सकता है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अपनों को आप पर्याप्त समय देंगे। ऐसे में सारे गिले शिकवे दूर हो सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:41
शुभ दिन:शनिवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आपको छोटी छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपके महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट डालने का प्रयास करेंगे। स्थिति चाहे जैसी हो आपको बहुत ही सूझ बुझ से काम लेना होगा। नौकरीपेशा जातकों पर अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। इस दौरान आपको योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। विशेष रूप से यदि आपकी परीक्षा आने वाली है तो अपने समय का सदुपयोग करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अपने हफ्ते का बजट आप पहले ही तैयार कर लें और उसके अनुसार ही चलें। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही के कारण समस्या और बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ दिन: बुधवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस अवधि में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।।पैसों के मामले में यह सात दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहे हैं। आय का नया स्रोत बन सकता है। इसके अलावा आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। काम को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। यदि वर्कलोड अधिक है तो आप योजना के अनुसार काम करने की कोशिश करें। सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ दिन:शुक्रवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को भारी नुकसान होने की संभावना है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए यह समय उचित नहीं है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। उच्च अधिकारी आपके साथ कुछ ज्यादा ही सख्ती से पेश आ सकते हैं। बेरोजगार जातकों को रोजगार नहीं मिलने के कारण काफी निराश हो सकती है, लेकिन उचित समय आने पर आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति जरूर होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो उससे आपको बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोगात्मक व्यवहार घर की शांति बनाए रखेगा। इस दौरान आप एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण हफ्ते भर में योजनाओं में बाधा आ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:32
शुभ दिन:मंगलवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप काम से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको अति आत्मविश्वास से बचना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की आवश्यकता है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो भारी नुकसान हो सकता है। बड़े व्यापारियों को कर्मचारियों के भरोसे सारे काम छोड़ने से बचना होगा। आप अपनी देखरेख में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य करवाएंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। इस दौरान घर में वाद विवाद होने की संभावना है। हालांकि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आप अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में कुछ सुधार आएगा लेकिन आपको अपने लिए पर्याप्त समय निकालना होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ दिन: रविवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपके जीवन में यदि कोई समस्या है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। अपने महत्वपूर्ण फैसले आप पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। अपनों का भी सहयोग आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा। प्रेम जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आप एक दूसरे के प्रेम में डूबे रहेंगे। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से बात करने के लिए यह समय उचित है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों के बावजूद आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के कई मौके मिलेंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों का सानिध्य भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसके भी सुलझने ने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और हो सकता है आप अपनी दिनचर्या में कोई नया व्यायाम भी शामिल करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ दिन: मंगलवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











