Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Weekly Lucky Unlucky Zodiacs: मेष, कन्या और धनु राशि वालों की लगेगी लॉटरी, इन 3 राशियों के जीवन में मचेगा बवाल
Weekly Lucky Unlucky Zodiac Signs: सितंबर के दूसरे हफ्ते में कुछ ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ऐसे में इसका शुभ अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी राशि रहेगी लकी और कौन अनलकी।

लकी राशियां
मेष: कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। इस दौरान आप जो भी फैसला लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना है। यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी।
कन्या: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी और जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
धनु: आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आपको किसी पुराने कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आत्मविश्वास और मेहनत से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। घर के सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा।
अनलकी राशियां
कर्क: जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्यवान रहना होगा अन्यथा आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को व्यर्थ की बातों से दूर रहना होगा और अपने समय का सही इस्तेमाल करें। मन लगाकर पढ़ाई करें नहीं तो लापरवाही का बुरा असर परीक्षा के परिणाम पर पड़ सकता है। सेहत कमजोर रहेगी। यदि पहले से ही कोई बीमारी है तो आपकी समस्या और बढ़ सकती है।
सिंह: यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप सोच समझकर अपने निर्णय लेंगे तो आने वाली कई समस्याओं से आप बच सकते हैं आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही इस्तेमाल करना चाहिए। सुस्ती और आलस्य के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आ सकती है। खुद को तारोताजा रखने के लिए अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।
वृश्चिक: काम से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। कठिन परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। वर्कलोड अधिक रहने के कारण इस अवधि में आप काफी चिड़चिड़े हो सकते हैं। ऐसे में आपको काम से एक ब्रेक लेने की जरूरत है। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे और आपकी दोबारा वापसी होगी। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
