Latest Updates
-
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल
Weekly Horoscope (April 9 to April 15): इस हफ्ते कर्क और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ
अपने सप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पूरे हफ्ते में होने वाली सारी छोटी बड़ी घटनाओं के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप आने वाले सात दिनों की योजनाएं भी पहले ही बना सकते हैं।
तो आइए देखते हैं यह नया सप्ताह किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसका नई चुनौतियों से होगा सामना।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए काफी बढ़िया होगी। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। हालांकि काम के साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। एक दूसरे को समझने का आपको फिर से मौका मिलेगा। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन:मंगलवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विशेष रूप से संतान के इच्छुक जातकों के लिए यह समय बेहद अच्छा रहने वाला है। पैसों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेंगे। इस दौरान आप अपने खर्चों में कटौती करेंगे। साथ ही आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:30
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस हफ्ते आप कामकाज को अलग रखकर परिवार पर ध्यान देंगे। हो सकता है इस दौरान अपनों के साथ आप यात्रा भी करें। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआती दिन काफी खर्चीली रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय कुछ बेहतर साबित होगा। दफ्तर में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। व्यापारियों को किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आप कोई नई रणनीति भी बनाएंगे। यदि पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको समय पर अपनी दवाइयां लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:16
शुभ दिन: शुक्रवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी। इस अवधि में आप काफी सकारात्मक और खुश रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो गुरुजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप घर की सजावट में बदलाव करने के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। इस दौरान जीवनसाथी के बर्ताव में बड़ा बदलाव आएगा। आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:30
शुभ दिन: शनिवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको धन लाभ हो सकता है। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करते हैं तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। कामकाज की बात करें तो इस दौरान आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर इस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। अगर लेनदेन से जुड़ा कोई मामला लंबे समय से अटका है तो इस अवधि में आपकी यह परेशानी सुलझ सकती है। इस अवधि में जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: गुरुवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इससे आपका समय और पैसा दोनों ही नष्ट होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। सरकारी हो या प्राइवेट नौकरी आपकी मेहनत सफल होगी। दवाइयों का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्टॉक बढ़ाने के लिए यह समय उचित है। अगर कुछ समय से आपके घर का माहौल ठीक नहीं है तो इस हफ्ते कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। रक्त संबंधी रिश्तो में कड़वाहट कम होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 26
शुभ दिन:रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने वाला है। आप छोटे से छोटे कार्य करते समय भी किसी भी तरह की लापरवाही न करें। इस दौरान बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। अगर आप व्यापारी हैं और पार्टनरशिप में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सभी कोणों से अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको उधार के लिए लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9
शुभ दिन: बुधवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर लंबे समय से आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो इस हफ्ते आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस अवधि में मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आपको अपने पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है, लेकिन धीरे-धीरे यह बोझ कुछ कम होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो इस हफ्ते उनके उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अपनी सेहत को लेकर इस अवधि में आप काफी सजग रहेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक: 44
शुभ दिन:सोमवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। आपको अपने जीवनसाथी के मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। हो सके तो इस अवधि में आप उनके साथ अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करें। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आर्थिक तंगी के कारण आपके कई कार्य अधूरे रह जाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको कुछ नया और रचनात्मक करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को छोटे-छोटे फायदे हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। इस अवधि में मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:32
शुभ दिन:गुरुवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह पिछले हफ्ते से कुछ बेहतर रहेगा। इस अवधि में आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको धन लाभ हो सकता है। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उसकी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो इस हफ्ते आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता की सेहत में बड़ा सुधार आएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान मौसम में बदलाव के कारण छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 17
शुभ दिन: रविवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको अच्छा फायदा होगा। इस दौरान आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। इस हफ्ते आपको आपके प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। जीवनसाथी के साथ आप की खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। हालांकि आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य को लेकर आप जरूरत से ज्यादा चिंता न करें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 36
शुभ दिन: मंगलवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपका कोई कागजी काम रुका हुआ है तो इस अवधि में आप उसे पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों पर काम का प्रेशर बढ़ेगा। इस हफ्ते आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। हो सकता है इस दौरान उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिले। पैसों के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। सप्ताह के अंत में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना होगा। इस दौरान घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ दिन: शुक्रवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications