Weekly Horoscope (9th to 15th June): तुला राशि की सुख समृद्धि में होगी वृद्धि, इस हफ्ते इनका चमकेगा भाग्य

अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। हो सकता है आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय ना मिले और इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़े। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप काम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आप जो कर रहे हैं और जहां कर रहे हैं वहीं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। इसके अलावा किसी पुराने कर्ज या उधार को चुकाने का भी दबाव आप पर बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है, जल्द ही आपको मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे, साथ ही आपको अपने गुरुजनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:40
शुभ दिन:गुरुवार

Saptahik Rashifal 9th June to 15th June 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। यदि आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में कुछ रुकावटें आ सकती है। आपका कोई काम बीच में अटक सकता है, ऐसे में आपका आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। इस दौरान आपके कंपीटीटर्स आपको कड़ी टक्कर देंगे। यदि आप साझेदारी में कोई कार्य शुरू करने वाले हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ व्यस्त रहेगा। इस दौरान आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने जरूरी कार्यों की सूची पहले ही तैयार कर लें और उन्हें प्राथमिकता दें। यदि आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करेंगे तो आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बच सकते हैं। सप्ताह के माध्यम में अचानक पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, साथ ही आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बेहद खास रहेगा। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे और आपको अपने रिश्ते में नयापन भी महसूस होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको काफी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ दिन:मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

करियर कारोबार से जुड़े फैसले आप स्वयं ही सोच समझकर लेंगे तो बेहतर होगा। दूसरों के बहकावे में ना आएं अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप मन लगाकर अपना काम करने की कोशिश करें। इस दौरान आपको जो भी जिम्मेदारी दी जाए आप उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय आपको बच्चों के लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। खासतौर पर उनकी पढ़ाई लिखाई में आप मदद करें। यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में सुधार आएगा। हालांकि उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, साथ उन्हें तनाव से भी दूर रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही बना लें और उसके अनुसार ही खर्च करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ दिन:शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए आप योजनाबद्ध तरीके से अपने काम करने की कोशिश करें। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस दौरान आपको अचानक काम से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में अपनी रणनीतियां बहुत ही सोच समझकर बनाने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आपको आए का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपको अटके हुए धन की भी प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप बाहर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही मजेदार रहने वाला है। इस अवधि में जीवनसाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। मुमकिन है आप अपनी दिनचर्या में कोई नया व्यायाम भी शामिल करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:16
शुभ दिन:शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो जूनियर्स और सीनियर्स दोनों के साथ मिलकर काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस अवधि में आपको टीमवर्क पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है तभी आप अपने इस काम को सफलतापूर्वक समय पर पूरा कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में आपको यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किया है तो उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिल सकता है। आपको पार्टनरशिप में किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने का ऑफर भी मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस दौरान आपको अपने खर्चों पर भी नजर बनाकर रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपके प्रिय आपके साथ काफी नमी से पेश आएंगे। बेहतर होगा आप भी बीती बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप क्रोध और तनाव से बचें। इसके अलावा इस अवधि में आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ दिन:सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके सोचे विचारे सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। आपके अंदर गजब का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातक यदि प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी तरक्की हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का मौका आपको मिलेगा। इस दौरान आप जमकर मेहनत करेंगे और अपनी असफलता को सफलता में बदलने में कामयाब रहेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपकी जमापूंजी में इजाफा हो सकता है। हालांकि पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय आप अतिरिक्त सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। इस अवधि में आपको अपने प्रिय के साथ की अहमियत पता चलेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:36
शुभ दिन: मंगलवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यह सप्ताह आपके लिए सुख समृद्धि लेकर आ सकता है। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा लेकिन आपकी यह मेहनत आपकी तरक्की तय करेगी, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आपको कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप नया मकान, वाहन, जमीन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको अपनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। इस दौरान आपके परिवार में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सात दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप सिंगल हैं और आपको अपने साथी की तलाश है तो इस दौरान आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आपकी मुलाकात अपने पार्टनर से होने की प्रबल संभावना है। यदि पहले से ही आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है और आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अपने साथी के मन की बात भी जानने की कोशिश करनी चाहिए। इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देना होगा। आप एक दूसरे के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे उतना आपका रिश्ता मजबूत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ किसी संवेदनशील मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। हालांकि आपको बिना सोचे समझे अपनी राय देने से बचना होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस दौरान आपको कुछ कठिन कार्य सौंपे जा सकते हैं। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान दें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम अटका है तो इस दौरान उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

विद्यार्थियों के लिए हफ्ते की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करेंगे तो आपको इसका अच्छा लाभ हो सकता है। ग्रुप स्टडी के जरिए भी आप अपने डाउट्स क्लियर कर सकते हैं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। इस दौरान घर के किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। माता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा, साथ ही उनकी ओर से लाभ भी संभव है। सप्ताह के अंत में आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप बॉस को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। मुमकिन है इसका फल आपको पदोन्नति के रूप में मिले। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। किसी पुराने निवेश से आपको डबल फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बढ़िया रहेगा। इस दौरान आप मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आपके विचार उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकते हैं। इस दौरान आपको आपका मनपसंद कार्य भी मिल सकता है। हालांकि कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके लिए मुश्किलें खड़ी करने का प्रयास करेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें मात देने में कामयाब रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। यदि आपको निवेश करने का मौका मिलता है तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। जीवनसाथी के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन की कुछ पुरानी और अच्छी यादें एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। यदि संतान की शिक्षा को लेकर आप परेशान हैं तो आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति में मजबूती आने का संकेत मिल रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने की भी संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ दिन:शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। निरंतर प्रयास और मेहनत के बाद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ सकता है, इसलिए आपको पहले से ही तैयार रहने की जरूरत है। आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इसके अलावा इस अवधि में आपको बोनस भी मिलने की संभावना है। व्यापारियों को अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस दौरान आपको आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। इस राशि के प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। यदि आप अपने रिश्ते के बारे में परिजनों से बात करने वाले हैं तो यह समय अनुकूल है। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप खुले दिल से खर्च करेंगे। इस अवधि में आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आपकी ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:32
शुभ दिन:सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपने रिश्तों की अहमियत को समझने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें। सप्ताह के मध्य में अचानक आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें तनाव से दूर रखें। पैसों के मामले में यह सप्ताह काफी खर्चीला रहेगा। इस अवधि में कुछ बड़े खर्च हो सकते हैं। ऐसे में यह खर्च आपका सिर दर्द बढ़ा सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। यदि आप आत्मविश्वास और मेहनत के साथ अपना काम करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। यदि कई प्रयासों के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो जल्दबाजी में आप कोई भी कम ना उठाएं। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है, साथ ही आप अपनी दवाइयां भी समय पर लेते रहें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ दिन:रविवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, June 9, 2024, 6:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion