Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Weekly Lucky Unlucky Zodiacs: (9th to 15th June): मेष, वृषभ और मीन राशि का होगा इस हफ्ते नई चुनौतियों से सामना
Weekly Lucky and Unlucky Zodiac Signs: यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। वहीं कुछ राशियों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में ही उन्हें अपार सफलता मिलेगी। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और अनलकी।
लकी राशियां
कन्या: आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके सभी सोच विचारे कार्य आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। इस दौरान आपके करियर में नया मोड़ आ सकता है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आपके किसी पुराने नुकसान की भरपाई भी हो सकती है। घर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। इस दौरान घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है।

तुला: आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले से छुटकारा मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आपके परिवार में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कुंभ: नौकरीपेशा जातकों की कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। इस अवधि में आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कुछ प्रतिष्ठित और अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। ऐसे में आपके कारोबार में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को मंजूरी मिल सकती है।
अनलकी राशियां
मेष: काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव भी आप पर बढ़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने जरूरी कार्यों की सूची पहले ही तैयार कर लें और उन्हें प्राथमिकता दें।
वृषभ: इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहेगा। इस अवधि में उच्च अधिकारियों का कड़क रवैया आपको काफी परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा खर्च होने की वजह से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। ऐसे में आप बचत पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है।
मीन: अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी परीक्षा के परिणाम पर पड़ सकता है। इस अवधि में आपके कुछ बड़े खर्च हो सकते हैं। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें अन्यथा आपके भविष्य की योजना में बाधा आ सकती है। अपने रिश्तों को संजोकर रखने की कोशिश करें। बेवजह का टकराव आपके रिश्ते बिगाड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरे रहेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications