Weekly Horoscope (August 13 to August 19): बेहद शुभ रहेगा इन राशियों के लिए ये सप्ताह, कम प्रयास में मिलेगी अप

ग्रहों की चाल में कुछ बदलाव आने वाले हैं, ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो आइए आपके साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि इस हफ्ते आपकी किस्मत में क्या है

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धन की आवक अच्छी रहेगी और आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में पैसा कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ आदि की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:19
शुभ दिन:सोमवार

Saptahik Rashifal August 13 to August 19, Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर के माहौल में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। रिश्तो में कड़वाहट कम होगी। इस अवधि में अपनों के साथ आप अधिक समय भी व्यतीत कर पाएंगे। आर्थिक तिथि सामान्य से बेहतर रहेगी। हो सकता है आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो जाए। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की आवश्यकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेनदेन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ दिन:बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में उच्च अधिकारी और सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति से बचें। इसका बुरा असर आपके काम पर पड़ेगा और आपकी छवि भी खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ बिताया हुआ यह समय आपके लिए यादगार साबित होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती करेंगे। सप्ताह के मध्य में आप कोई पुराना उधार भी चुका पाएंगे। खुद को सेहतमंद और तरोताजा रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:16
शुभ दिन:शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है इस दौरान आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों ने यदि हाल ही में कोई निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा हो सकता है। कामकाज को अलग रखकर आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अपनों को आपके प्रेम और सहयोग की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी या मकान आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस अवधि में आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ दिन:शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। यदि कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी तरक्की में बाधा बन रहे हैं तो इस अवधि में सारी मुश्किलें दूर होंगी और आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी। ऐसे में विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह की कमी रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा मीठे के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ दिन:मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस हफ्ते कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लग सकती हैं तो वहीं कुछ मामलों में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट है और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस दौरान आपको कुछ बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। भाई बहनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके रिश्तो के लिए ठीक नहीं है। पैसों की स्तिथि अच्छी रहेगी। यदि आप समझदारी से खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने बढ़ते पर वजन पर काबू करना होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आप इस बात का ध्यान रखें। हो सकता है आप से कोई ऐसी गलती हो जाए जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की संभावना है। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर इस समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ दिन:सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और छोटे आपकी बातों का मान रखेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नयापन महसूस होगा। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। मुमकिन है इस अवधि में आपको विदेश यात्रा करने का भी मौका मिले। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर यदि आप खाने पीने की चीजों का कारोबार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ दिन:रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके किसी बड़े नुकसान की भरपाई हो सकती है। इस दौरान आप एक नई दिशा में आगे बढ़ेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। पैसों की तंगी से बचने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में भी तेजी लाएं। सप्ताह के अंत में घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ दिन:गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर के सदस्यों के साथ वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। इस दौरान काम में भी आपका मन कुछ कम लगेगा। बेहतर होगा आप अपनी निजी जीवन की परेशानियों को अपने पेशेवर जीवन पर हावी ना होने दें। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान आपका पूरा ध्यान आपकी पढ़ाई पर ही होगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:22
शुभ दिन:शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आप किसी रुकी हुई योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कारोबार करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं लेकिन आपको सही मौका नहीं मिल पा रहा है तो सप्ताह का अंत आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस दौरान आप अपनी सूझबूझ से अच्छा धन कमा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस रहेगा। इस दौरान आप एक दूसरे के ख्यालों में डूबे रहेंगे। सेहत का मामला अच्छा रहेगा और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:8
शुभ दिन:बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यह सप्ताह आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा और आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में आपको परिवार के साथ लंबी यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:14
शुभ दिन:शनिवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, August 13, 2023, 7:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion