Weekly Horoscope (August 20th to 26th): इन 2 राशियों की इस हफ्ते लगेगी लॉटरी, ये राशियां भी होंगी मालामाल

अपने पूरे हफ्ते से जुड़ी सारी छोटी-बड़ी जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा इस हफ्ते आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बेवजह की बातों को नजरअंदाज करने की सलाह दी जाती है। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। सप्ताह के मध्य में आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। इस अवधि में घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ दिन:रविवार

Saptahik Rashifal August 20th to August 26th, Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस अवधि में आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल मानसिक कष्ट का कारण बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आपको अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार यह सप्ताह आपके लिए कुछ व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि इस दौरान उनको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आप स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ दिन:शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाली है। कार्यस्थल पर अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान हो सकता है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करने की योजना बना रहे हैं तो आप सोच समझकर अपना निर्णय लें। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि वे आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ दिन:सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। संपत्ति से जुड़ा लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में चल रहा कलह समाप्त होगा। इस दौरान परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपनों को खुश रखने का आप हर संभव प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। इसके अलावा आप बॉस के गुडबुक्स में भी आ सकते हैं। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ दिन:शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। इस अवधि में आपको कोई भी नया काम करने से बचने की आवश्यकता है। आप धैर्यवान रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा है। इस दौरान किसी सहकर्मी के छुट्टी पर जाने से आपको ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इस दौरान आपको कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सप्ताह के अंत में आपको परिवार के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ दिन:मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझने की संभावना है। इस दौरान आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है काम का बोझ अधिक रहे। इसके अलावा बॉस की नजर भी आप पर बनी रहेगी। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इस दौरान आपकी आपसी समझ और भी बेहतर होगी। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पैसों से जुड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:22
शुभ दिन:गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस हफ्ते आपको बड़ा ऑफर मिल सकता है। पुराना कर्ज खत्म करने में आप सफल रहेंगे। इस अवधि में आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल इस दौरान ठीक-ठाक रहेगा। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। आपको एक दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। सुख सुविधाओं पर ज्यादा खर्च करने से बचें। सप्ताह के अंत में अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:7
शुभ दिन:बुधवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप किसी को प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप धैर्यवान रहें और उचित समय का इंतजार करें। पैसों की स्थिति कमजोर रहेगी। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको कर कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को आप तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आपकी लेटलतीफी आपकी तरक्की पर बुरा असर डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचने की आवश्यकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस अवधि में आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको खुशखबरी मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक लाभ भी होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय आपको कोई कीमती तोहफा भी दे सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। अपनी दिनचर्या नियमित रखें और खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ दिन:शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप रोजी रोजगार की तलाश में हैं तो हो सकता है आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़े। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको अपना छोटा से छोटा काम भी बहुत ही संभलकर करने की आवश्यकता है। आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। इस अवधि में माता की ओर से लाभ संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ दिन:सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कार्यस्थल पर आप अपने काम पर अधिक फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। उच्च अधिकारी और सहकर्मियों के साथ बेवजह के टकराव से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपने घर की एकता बनाए रखने के लिए बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेवजह की बातों पर आपके बीच झगड़े झंझट होंगे। ऐसे में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो उसके लिए यह समय उचित नहीं है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ दिन:मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। कोई भी लेनदेन करते समय आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहने वाली है। इस दौरान जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों पर अचानक से काम का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। वहीं व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:बुधवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, August 20, 2023, 7:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion