Weekly Horoscope (August 27th to September 2nd): मकर राशि वालों के जीवन में इस हफ्ते खुशियां देंगी दस्तक

Weekly Horoscope: आने वाले सात दिन सभी 12 राशियों के लिए शुभ रहेंगे या अशुभ, यह जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता लेकर आएगा। आपके जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे और आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से आपको रोजगार की तलाश है तो इस अवधि में आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। सेहत की बात करें तो इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन:शुक्रवार

Saptahik Rashifal August 27 to September 2, Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। इस दौरान आपको बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आप अपना व्यवहार ठीक रखें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आपको कोई पुराना कर्ज या उधार भी चुकाना पड़ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ दिन:बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान घरेलू तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में आप मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे। आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की परेशानियां आपके काम पर हावी हो सकती है। मुमकिन है आपके कुछ कार्य अधूरे ही रह जाएं। व्यापारियों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हाथ में आया हुआ ऑर्डर निकलने से आप का भारी नुकसान होने की संभावना है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:19
शुभ दिन:मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और आपका यही आत्मविश्वास आपको कई क्षेत्रों में सफलता दिला सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य में मानसिक रूप से आप कुछ परेशान रहेंगे। घरेलू मामले आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। इस दौरान आपको घर परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला बिना सोचे समझे ना लेने की सलाह दी जाती है। आपको अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। व्यापारियों को कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में लापरवाही से बचने की आवश्यकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:24
शुभ दिन:सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपकी आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। यदि इस दौरान आप किसी से उधार लेते हैं तो आपको आसानी से पैसे मिल सकते हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा उधार लेने से आपको बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। इस हफ्ते काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपको किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:8
शुभ दिन:शनिवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी और अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको धन की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। यदि किसी कारणवश आप घर से दूर रहते हैं तो इस दौरान आपको अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की के द्वार खुलेंगे। इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप समझदारी से अपने कदम बढ़ाएंगे तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करना होगा, नहीं तो आपकी फिसली हुई जुबान आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। व्यर्थ के खर्चे अधिक होंगे। यदि आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो आपको इन खर्चों पर रोक लगानी होगी। दफ्तर में आप कठिन से कठिन कार्य को भी सरलता से पूरा कर पाएंगे। आपकी यह मेहनत जल्द ही सफल होगी और आपका प्रमोशन हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:22
शुभ दिन:मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस हफ्ते कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। मानसिक रूप से भी आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों की कमी की वजह से आपके कुछ कार्यों में बाधा आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में उनका पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:31
शुभ दिन:रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आपको इस दौरान किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं, इसीलिए आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। झूठ का सहारा ना लें। अपने प्रिय के सामने आप खुलकर अपना पक्ष रखें। माता पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आपको उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आपके घर में कोई अविवाहित सदस्य है तो इस दौरान उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। विद्यार्थी अगर उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। सप्ताह के अंत में आपको कोई खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ दिन:बुधवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

ग्रहों की शुभ स्थिति आपका बड़ा फायदा करा सकती है। विशेष रूप से व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की होने की संभावना है। आपको उच्च पद के साथ कुछ बड़े अधिकार भी मिल सकते हैं। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का माहौल इस दौरान बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप अपनों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:25
शुभ दिन:शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर होगी। हालांकि आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। घर परिवार से जुड़े किसी भी मामले में आप लापरवाही ना करें अन्यथा आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। यदि आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लेते हैं तो अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। सप्ताह का अंत आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप सारी चिंताओं को भूलकर स्वयं ध्यान देंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:9
शुभ दिन:गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। आपको अपने संबंध में अनुकूलता बनाए रखने का प्रयास करना होगा। एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाएं। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। इस तरह की बातें आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पैसों से जुड़ा लेन देन करने के लिए यह समय उचित नहीं है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को भी अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य में गिरावट आने की संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ दिन:सोमवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, August 27, 2023, 7:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion