Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Weekly Horoscope (August 6 to August 12): इस हफ्ते इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
Weekly Horoscope in Hindi: इस हफ्ते किन राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, यह जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको आपके आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी छोटी बड़ी जानकारियां मिलेंगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की में कोई बाधा आने की संभावना है। हालांकि आपको सकारात्मक और धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह 7 दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस अवधि में धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:21
शुभ दिन:रविवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको क्रोध और तनाव से दूर रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा खुद पर कामकाज ज्यादा दबाव डालने से बचें। आपको अपने के लिए पर्याप्त समय निकालने की सलाह दी जाती है अन्यथा शारीरिक और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। इस दौरान आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: सोमवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में आप अपने सारे कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ खर्चीला रहने वाला है। आपको उधार लेन-देन से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 29
शुभ दिन: शनिवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान परिवार के साथ आप जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। खर्चे कम होंगे और आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। रोमांटिक लाइफ में केवल प्यार और रोमांस रहेगा। इस दौरान आपको मुलाकात करने के कई अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: बुधवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें , साथ हारीअपने गुरुजनों और बड़ों की मदद भी लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। इस दौरान घर में वाद विवाद होने की संभावना है। बड़े भाई या बहन के साथ आपका टकराव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आपको खुले दिल से खर्च म करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 16
शुभ दिन: गुरुवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
ग्रहों के अनुसार पैसों और सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए यह सप्ताह कुछ कमजोर रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें और उनकी सलाह अनुसार ही चलें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के मध्य में अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खर्चीली रहने वाली है। इसके अलावा आपकी थकान भी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: शनिवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी तरक्की का इंतजार कर रहे हैं तो इस दौरान आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातक कोई पुराना कर्ज खत्म कर पाएंगे। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सेहत की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 30
शुभ दिन: गुरुवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि पैसों से जुड़ा कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो इस अवधि में उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अचानक वर्कलोड बढ़ सकता है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों का गलत रवैया भी आपकी मुश्किलें बढ़ाएगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी को अधिक समय देने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 27
शुभ दिन: मंगलवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके साथी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में आप बातचीत के द्वारा उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। इस दौरान कोर्ट कचहरी का कोई मामला सुलझने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपकी तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 18
शुभ दिन: सोमवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आपको अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रही है तो समझदारी से अपना फैसला लें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आप जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं और उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: रविवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस हफ्ते आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है और पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। हो सकता है आप कोई कर्ज या उधार भी चुकाने में सफल रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने सभी फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। काम के साथ आपको अपनों का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
शुभ दिन: शुक्रवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि आपकी में आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में वर्क लोड कुछ कम रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो इस अवधि में आपके घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आमदनी बढ़िया रहेगी और आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। इस दौरान आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव भी करेंगे।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 22
शुभ दिन: सोमवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











