Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Weekly Horoscope (24th to 30th December): इन राशि वालों के लिए लकी रहेगा ये हफ्ता, मां लक्ष्मी करेंगी धन बरसात
इस हफ्ते महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण सभी 12 राशियों के जीवन पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं आने वाले सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या नियमित रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। पैसों के लिहाज यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। इस अवधि में आपको धन कमाने का बढ़िया मौका मिलेगा। इसके अलावा रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है इस दौरान आप पर वर्कलोड कुछ अधिक रहे। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। सप्ताह के अंत में आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का अवसर प्राप्त होगा। आपके लिए यह समय बहुत ही यादगार रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:14
शुभ दिन:शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। आपको सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो इस दौरान आपको अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको लंबे समय से रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। हो सके तो इस दौरान आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। पैसों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस दौरान आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती कर सकते हैं। इसके अलावा सप्ताह के अंत में आपको पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:8
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके बीच आकर्षण बढ़ेगा। इस दौरान आपको मुलाकात करने के भी कई अवसर मिलेंगे। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपके बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही है तो इस दौरान सब कुछ सामान्य हो सकता है। हालांकि आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। इस दौरान आप अपना छोटा से छोटा काम भी बहुत ही ध्यानपूर्वक करें। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। सप्ताह के अंत में आप काम से जुड़ी लंबी यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। यदि आप नया मकान, भूमि आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खान-पान में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:22
शुभ दिन:शुक्रवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो उसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। सप्ताह के अंत में अचानक आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। इस दौरान आपको थकान, अनिद्रा, सिर दर्द आदि जैसी परेशानियां हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। अगर आप विद्यार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। अगर आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों से बात करनी चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दैनिक खर्चों को आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। हालांकि आपको बचत पर भी अधिक ध्यान देनी की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ दिन:रविवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो सप्ताह के अंत में आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। हालांकि आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लग सकता है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस दौरान आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ दिन:गुरुवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके रिश्ते में सुधार आएगा। इस दौरान आपको अपने साथी को फिर से जानने का मौका मिलेगा। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो अपने साथी से बात करने के लिए यह समय उचित है। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगी। जीवनसाथी काफी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आप एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आपके प्रिय की यह बात आपकी नाराजगी का कारण बने। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं। ऐसे में आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए आपको बढ़िया खान-पान के साथ रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ दिन:सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ नहीं चुनौतियां लेकर आ सकता है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ने की संभावना है। इस दौरान घरेलू समस्याओं के कारण आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। व्यापारियों को इस दौरान मंदी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी नई कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आपको सफलता ना मिले, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। हालांकि आप खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ डालने से बचें नहीं तो आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। इसका बुरा असर आपका स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। यदि आप खुले दिल से खर्च करेंगे तो आपके भविष्य की योजना में बाधा आ सकती है। मौसम में बदलाव के कारण आपको सर्दी, जुकाम, खांसी, कफ जैसी समस्याएं होने की संभावना है। आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने की लिए के जरूरी उपाय करने चाहिए।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:19
शुभ दिन:सोमवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यापार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को इस अवधि में बहुत ही संभलकर रहना होगा। आपकी छोटी सी लापरवाही आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आप घर की साज सजावट में बदलाव करने के लिए कुछ बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। आपका काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ दिन:बुधवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत की बात कर तो इस दौरान आपके लव पार्टनर आपको कोई बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। हो सकता है आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी निर्णय लें। वहीं दूसरी ओर अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। सप्ताह के अंत में आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई डील अटक सकती है। ऐसे में आपका आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में अपने व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें। वहीं नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप अपना आपा खोने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:16
शुभ दिन:शनिवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। इस अवधि में आपके जीवन को एक नई दिशा मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अगर आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस दौरान आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। आप पूरी सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अपने काम पर फोकस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। बड़ा आर्थिक लेन देन करने के लिए यह समय उचित नहीं है। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि भाई या बहन की शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आप उनकी पूरी मदद करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ दिन:शुक्रवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपकी वाणी और अच्छे गुणों की प्रशंसा होगी। इसके अलावा आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के कार्य में यदि कोई सरकारी अड़चन आ रही है तो यह सप्ताह आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। इस अवधि में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। लंबे समय बाद आपको परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। मुमकिन है इस अवधि में आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करें जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ दिन:मंगलवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से दुगना फायदा होने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। आपको इस दौरान सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के भरोसे अपना कोई भी कार्य ना छोड़ें। इसके अलावा आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आपको समय का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको बचत पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह के लिए प्रतिकूल रहेगा। आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इसके अलावा क्रोध और तनाव से भी बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:बुधवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











