Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Weekly Horoscope (Dec 31st to Jan 6th): नए साल का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा सुखद
नए साल का पहला सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, यह जानने की उत्सुकता हर किसी को होगी। ऐसे में यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं आने वाले यह सात दिन जीवन में कौन से बदलाव लाएंगे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि के जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत बहुत ही व्यस्त रहने वाली है। इस दौरान आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। इस हफ्ते आपको मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आपके लिए काम से जुड़ी यात्रा का भी योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको खुशखबरी मिल सकती है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी में इजाफा होने की संभावना है। इस हफ्ते आपकी कोई खोई हुई कीमती वस्तु भी आपको वापस मिल सकती है। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आप अपनों को पर्याप्त समय ना दे पाएं। हालांकि आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान आप काफी थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ दिन:गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो इस अवधि में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि आपको अपनी दिनचर्या में जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि निवेश से जुड़े फैसले आपको जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी चालकी भरी योजना में फंस सकते हैं और आपका भारी नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। इस दौरान आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि किसी बात को लेकर घर में तनाव चल रहा है तो इस दौरान सब कुछ शांत हो सकता है। माता-पिता आपकी उपलब्धियां पर गर्व महसूस करेंगे और आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। वहीं व्यापारियों को कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में सफलता मिल सकती है। सप्ताह के अंत में आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिलने की संभावना है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ दिन:सोमवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
निजी जीवन में चल रही परेशानी आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। इस दौरान आपका व्यवहार भी कुछ बदलाव हुआ रहेगा। ऐसे में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर भी ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अपने कड़े परिश्रम के बल पर आप परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर पाएंगे। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह का मध्य बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आप पर वर्कलोड अधिक रहेगी। सप्ताह के अंत में आपको काम जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बड़ा ऑर्डर लगेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। सेहत के मामले में यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। विशेष रूप से अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ दिन:मंगलवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान आप स्वयं को नकारात्मक ऊर्जा से गिरा हुआ पाएंगे। आपको एक अनजाना डर सता सकता है। लापरवाही के कारण आपकी सेहत में भी गिरावट देखने को मिलेगी। आपका बदला हुआ व्यवहार अपनों को काफी परेशान कर सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। सकारात्मक रहें और आगे बढ़ें। सप्ताह का मध्य में आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। इस अवधि में आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के सदस्यों का प्यार और सहयोग विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को कम प्रयास में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। मुमकिन है इस दौरान बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भरा काम सौंपे। व्यापारियों को इस दौरान कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। आपका काफी पैसा भी खर्च होने की संभावना है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:22
शुभ दिन:गुरुवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। गैर जरूरी खर्चो पर आपको रोक लगाने की आवश्यकता है। हो सकता है अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा आपको हो लेकिन बेवजह के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में आपके भविष्य की योजनाओं में भी बाधा आएगी। बेहतर होगा आप दूसरों के बहकावे में ना आएं और अपने महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले स्वयं ही लें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आंख बंद करके किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें अन्यथा आपके साथ ठगी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। सप्ताह के अंत में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको नियमित दिनचर्या का पालन करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:26
शुभ दिन:शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
करियर के लिहाज से यह सप्ताह के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। हालांकि आप जो भी काम करें उसे ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। व्यापारियों पर जिम्मेदारियां का बोझ अधिक रहेगा। इस दौरान पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। इस अवधि में यदि कोई भी काम अधूरा रहता है तो आपका नुकसान भी हो सकता है। घर का वातावरण बढ़िया रहेगा। बड़ों का समर्थन मिलेगा और छोटे भी आपका मान सम्मान करेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि संभव है। ऐसे में यह आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। आर्थिक परेशानियां दिमाग पर हावी हो सकती है और आप काफी बेचैन रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय ठीक-ठाक रहेगा। आपको गलत खानपान की आदतों को बदलने की जरूरत है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:शनिवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की, इस दौरान किसी करीबी की मदद से आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मन प्रसन्न रहेगा और आप खुलकर खर्च भी करेंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य में आपकी कोई कीमती वस्तु खो सकती है। ऐसे में आपका मूड काफी खराब रहेगा, साथ ही आपका व्यवहार भी बदल सकता है। कामकाज की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। खासतौर पर अगर आपकी नौकरी अस्थायी है तो यह समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को साझेदारी में किसी भी कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। निजि जिंदगी में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपको काफी अकेलापन महसूस होगा। मानसिक चिंताएं बढ़ेगी और इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:18
शुभ दिन:सोमवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे और आपको सकारात्मकता भी अनुभूति होगी। इस अवधि में आपका खुशमिजाज रवैया दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा और आपके अच्छे गुणों की प्रशंसा भी होगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में कामयाब रहेंगे। ऐसे में आपको बड़ी राहत मिलेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप चाहकर भी सही फैसला नहीं ले पाएंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको खुद पर जरूरत से ज्यादा पढ़ाई का दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। अपना दिमाग शांत रखें और खुद पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य के मामले में यह समय औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:20
शुभ दिन:बुधवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में यह सप्ताह के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। हालांकि वाहन का प्रयोग करते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा उसके क्षतिग्रस्त होने पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। घर का माहौल इस दौरान बिगड़ सकता है। परिजनों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। ऐसे में छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने की संभावना है। बेहतर होगा आप इस तरह की परिस्थिति में खुद पर काबू रखें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा खुद पर भरोसा रखें और काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। व्यापारियों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस अवधि में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं घर सकती है। आपके पैरों या पेट से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ दिन:रविवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण आपको आर्थिक संकट का आभास हो सकता है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में डॉक्टर और दवाइयों पर भी आपका काफी खर्चा होने की संभावना है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। छोटा निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस तरह के फैसलें आपको जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। आप किसी अनुभवी और करीबी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवधि में आप कोई जोखिम भरा निर्णय भी ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता है। पढ़ाई के प्रति आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। स्वास्थ्य को आप हल्के में ना लें। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शुक्रवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दूसरों की आलोचना करने में अपना कीमती समय नष्ट ना करें बल्कि आप स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर आपको काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्राएं बहुत ही थकान भरी रहने वाली है। हालांकि इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपको धन कमाने का बढ़िया मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपको धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में आप थोड़ा सुस्त महसूस करेंगे। हालांकि आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। इस अवधि में आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:24
शुभ दिन:सोमवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो इस दौरान उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें नहीं तो उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों से सलाह मशवरा जरूर कर लें। हो सकता है आपको सही निर्णय लेने में मदद मिल जाए। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला इस दौरान बॉस को काफी प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा हो सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:17
शुभ दिन: शनिवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











