Latest Updates
-
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम
Weekly Horoscope (July 16 to July 22): तुला और धनु राशि वालों के जीवन में इस हफ्ते खुशियां देंगी दस्तक
इस हफ्ते आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा और क्या आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस हफ्ते आपका पूरा ध्यान पैसों पर होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कड़ा परिश्रम करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से बड़े बुजुर्गों के साथ विनम्रता से पेश आएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह 7 दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरे रहने वाले हैं। खानपान में लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा आपको तनाव की स्थिति से भी बचने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:31
शुभ दिन: गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अपने साथी की पसंद नापसंद का भी ख्याल रखें। इस हफ्ते आपको वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेनदेन भी करेंगे। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए यह समय उचित है। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:4
शुभ दिन: रविवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ समय से आप कामकाज को लेकर काफी व्यस्त हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। वर्क लोड कम रहने की संभावना है। ऐसे में अपनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप घर के कार्यों में जीवनसाथी की मदद भी करेंगे। इस अवधि में आपको कोई बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपके अपनों को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेंगे। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें अन्यथा भविष्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:10
शुभ दिन: सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
करियर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। हालांकि आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा। इस दौरान जीवनसाथी के व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अधिक बचत कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में अचानक आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ दिन: शुक्रवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कार्यस्थल पर आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो आप बहुत ही संभलकर अपना काम करें। जरा सी चूक आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो सप्ताह के अंत में आपको खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। इस अवधि में आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ दिन: शनिवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जातक को की पढ़ाई में कोई बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप घर की सजावट में बदलाव करने के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपका प्रमोशन होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ दिन: बुधवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको धन कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करते हैं तो भविष्य में इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। काम का बोझ अधिक रहेगा। उच्च अधिकारियों की ओर से भी दबाव बढ़ सकता है। काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो इस अवधि में उसे चुकाने का दबाव बढ़ने की संभावना है। मानसिक रूप से इस दौरान आपको अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। बेहतर होगा धैर्यवान रहें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। नौकरी हो या व्यापारी, इस अवधि में आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ दिन:शुक्रवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार होगी। इस अवधि में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे। घर में यदि विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनका विवाह तय हो सकता है। आपके घर में जल्द ही मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवधि में सारी चिंताओं को भूल कर आप स्वयं पर ध्यान देंगे। आपकी सेहत में बड़ा सुधार आएगा। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ दिन:मंगलवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में खराब स्वास्थ्य का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। इस अवधि में आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें अन्यथा वे उपेक्षित महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको धन लाभ हो सकता है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ दिन:शनिवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको अपनी कीमती वस्तुओं को बहुत ही संभालकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा उनके गुम या चोरी होने की संभावना है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप सोच समझकर खर्च करें। इसके अलावा दूसरों के बहकावे में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचें। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की में बाधा आ सकती है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। ऐसे में आपको धैर्य का दामन थामें रहना होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:35
शुभ दिन:रविवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। इस अवधि में आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से खुशखबरी मिलेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई निर्णय लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। जल्द ही आप सारे कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। स्वास्थ्य का मामला इस अवधि में कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ दिन:बुधवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











