Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
Weekly Horoscope (July 30 to August 5): पैसों के मामले में इस हफ्ते ये राशियां रहेंगी लकी
इस हफ्ते किन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार और किसके जीवन में मचेगी उथल-पुथल, जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक तौर पर इस हफ्ते आपको कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इस दौरान आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ेगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को यदि उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आप को कुछ नई रणनीतियां तैयार करने की आवश्यकता है। आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ दिन:शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी मेहनत भी सफल होगी। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। वहीं व्यापारियों को जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों को समझने में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपने गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। सप्ताह के मध्य में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस अवधि में आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। इस हफ्ते सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:गुरुवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप कोई नई प्रॉपर्टी या वाहन आदि खरीदने की भी योजना बना सकते हैं। पिता की मदद से आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आपके अपनों को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। इस अवधि में आप आत्मविश्वास से भरे हुए और काफी ऊर्जावान रहेंगे। सप्ताह के मध्य में अचानक किसी अनचाहे मेहमान के आने से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन:रविवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस अवधि में आप किसी सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका मान सम्मान बढ़ेगा और समाज में आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही होगा। हालांकि आपको काम के साथ अपने परिवार के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अच्छा धन कमा पाएंगे। सप्ताह के अंत में आपको अटके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको देर रात तक जागकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ दिन:शुक्रवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। बेहतर होगा आप इन मौकों को हाथ से जाने ना दें। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान जीवनसाथी के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपके बीच की दूरियां कम हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी करेंगे। भाई बहनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। उनकी ओर से कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो इस अवधि में खानपान में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ दिन:बुधवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आप अपने शब्दों का प्रयोग भी बहुत ही सोच समझ कर करें अन्यथा आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर आप सहकर्मियों से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें ना रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को इस अवधि में लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सके तो परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। इससे रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहतर साबित होगा। इस दौरान आप अधिक बचत कर पाएंगे। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ दिन:शनिवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
करियर में उन्नति करने का अवसर प्राप्त होगा। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की भी तरक्की होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को इस अवधि में आर्थिक फायदा हो सकता है। आप कोई जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। इस दौरान घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:25
शुभ दिन:सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। लापरवाही करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपको समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह सात दिन बहुत ही खर्चीली रहेंगे। इस दौरान छोटे-छोटे कई खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप बचत पर अधिक ध्यान दें। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो किसी करीबी की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा होगा। आपके कामकाज में भी वृद्धि संभव है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ दिन:मंगलवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। एक दूसरे पर आपको अपना भरोसा बढ़ाने की आवश्यकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप साझेदारी में किसी कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ दिन:रविवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। यदि आप बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:सोमवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है जो इस अवधि में इस समस्या का समाधान हो सकता है। जल्द ही उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि इस अवधि में आपको खुले दिल से खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपका भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा। कामकाज को लेकर आप जरूरत से ज्यादा तनाव ना लें। अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप समय पर भोजन करें और पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:शुक्रवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस अवधि में आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर कार्यस्थल पर आपको क्रोध और अहंकार से बचें। पिता स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा दवाइयों पर भी आपका काफी पैसा खर्च होगा। सप्ताह के मध्य में अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत थकान भरी रहने वाली है। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अवधि में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिले हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ दिन:बुधवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











