Weekly Horoscope (June 18 to June 24): नए अवसरों से भरा रहेगा इन राशियों के लिए ये सप्ताह

आने वाले सात दिन किन राशियों के लिए रहेंगे शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आप का सप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:सोमवार

Saptahik Rashifal June 18 to June 24 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। हालांकि आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ व्यस्त रहेगा। इस दौरान कामकाज का बोझ अधिक रहने के कारण आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। सप्ताह के अंत में अचानक आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ दिन:गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके बीच की अनबन का बुरा असर आपके घर के माहौल पर भी पड़ेगा। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। इस दौरान आपको कर्ज या उधार लेने से भी बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापारियों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ दिन:शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यह सप्ताह आपके जीवन में उम्मीद की एक नई किरण लेकर आ सकता है। इस अवधि में आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज को लेकर यदि कुछ समय से आप काफी व्यस्त हैं तो इस हफ्ते आप अपने परिवार को पर्याप्त समय दे पाएंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इस अवधि में आपको अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ दिन:बुधवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके बनते हुए काम बिगड़ सकता है। घर हो या कार्यस्थल आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो अपने छोटे से छोटे काम भी पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:16
शुभ दिन:सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

खुदरा व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस दौरान आपको मनचाहा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। बॉस आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि आप बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च ना करें। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। माता की ओर से लाभ संभव है। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो इस अवधि में आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। व्यापारियों को इस दौरान पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा लेनदेन करने से बचने की आवश्यकता है। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। सेहत में गिरावट आने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ दिन:गुरुवार

Saptahik Rashifal June 18 to June 24 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ मुलाकात के कई अवसर मिलेंगे। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी, होटल या रेस्टोरेंट, कपड़ों आदि से जुड़ा कारोबार करने वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:36
शुभ दिन:मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो इस हफ्ते उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है, पैसों के मामले में आपको जरा संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे पैसों से जुड़ा कोई भी काम ना करें अन्यथा नुकसान संभव है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप कड़ा परिश्रम करें। अगर बात सेहत की करें तो इस अवधि में कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। आप स्वयं पर ध्यान दें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:15
शुभ दिन:सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। इस दौरान आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो इस दौरान फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। कामकाज को लेकर आप जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम जरूर मिलेगा। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत के मामले में यह सात दिन आपके लिए मिले-जुले रहने वाले हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ दिन:रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान अचानक आपका कोई काम बीच में अटक सकता है और आपका आर्थिक नुकसान होगा। हालांकि जल्द ही आपको अपनी इस नुकसान की भरपाई करने का अवसर मिलेगा। परिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह का अंत आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ दिन:शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप कड़ा परिश्रम करें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ झगड़े झंझट से बचें। प्राइवेट नौकरी करने वालों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। इस अवधि में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। लापरवाही से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ दिन:बुधवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, June 18, 2023, 7:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion