Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Weekly Horoscope (June 25 to July 1): बेहद सुखद रहेगा इन राशियों के लिए ये नया सप्ताह
अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। पैसे के मामले में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है। आप सोच समझकर खर्च करें। जीवनसाथी का समर्थन प्राप्त होगा। इस अवधि में सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ दिन:गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस हफ्ते आपको मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। काफी समय बाद आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। इस अवधि में आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको पुराने किसी रोग से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी जबरदस्त होने वाली है। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके रास्ते में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। हालांकि जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय ना लें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की गलती ना करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शनिवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, यदि कई प्रयासों के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। आप सही दिशा में प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आप फिजूलखर्ची से बचें। इसके अलावा आपको कर्ज या उधार लेने से भी बचना होगा। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया इस दौरान आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको समझदारी से काम लेना होगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:सोमवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी। हालांकि इसके बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में यदि आप अपने काम से जुड़ी सभी योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेंगी। घर में वाद विवाद हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग आप से काफी नाखुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ दिन:शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस अवधि में आपको जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ दिन:बुधवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आप बेवजह की चिंताओं से घिरे हुए रहेंगे। आपको अपने काम पर फोकस करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं और काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेने की आवश्यकता है। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ दिन:रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। खुदरा व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:16
शुभ दिन:रविवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बढ़ते हुए खर्च आपका सिर दर्द भी बढ़ा सकते हैं। इस अवधि में आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:मंगलवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने वाला है। पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। इस अवधि में डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च होगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:25
शुभ दिन:शनिवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज की बात करें तो व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। व्यापार का विस्तार होगा और मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए नौकरी का ऑफर आ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। घरेलू खर्च आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आपको बचत पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:गुरुवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है। आप अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:35
शुभ दिन:सोमवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











