Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि वालों का इस हफ्ते रहेगा भाग्य पक्ष मजबूत
Lucky and Unlucy Zodiac Signs of the first Week of January 2024: इस हफ्ते ग्रहों की बदली हुई दिशा और दशा का सभी 12 राशियों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी राशियां रहेगी भाग्यशाली और किसके जीवन में मचेगी हलचल।

लकी राशियां
मेष: मेष राशि वालों को इस सप्ताह सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। निजी हो या पेशेवर जीवन आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। इस दौरान आपको पैसों से जुड़ी चिंता से भी मुक्ति मिल सकती है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपनों की खुशियों को प्राथमिकता देंगे। हालांकि कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आप उन्हें पर्याप्त समय ना दे पाएं लेकिन आपसी तालमेल बना रहेगा।
वृषभ: घर का वातावरण अच्छा रहेगा और अपनों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। इस दौरान आपको माता-पिता के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। यदि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं तो आपकी सेहत में बड़ा सुधार आ सकता है। हालांकि आप सेहत को नजरअंदाज करने की भूल ना करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। वहीं व्यापारियों को अपनी किसी बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। इस अवधि में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। इस दौरान आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे। हालांकि व्यापारियों को इस हफ्ते सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
अनलकी राशियां
कर्क: आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान आप अपना कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। हो सकता है इस दौरान नकारात्मकता आप पर हावी रहे। बेहतर होगाआप व्यर्थ की बातों से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ बढ़ने के कारण आप काफी थका हुआ और बोझिल भी महसूस करेंगे।
मकर: पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपको फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए यह समय उचित नहीं है। रोजी रोजगार से जुड़ा कोई प्रयास विफल हो सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आप अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें। खासतौर पर यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो अपना अधिक ध्यान रखें।
कुंभ: ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का असर आपके व्यवहार पर पड़ेगा। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। आपको बेवजह के क्रोध और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ेगी। हालांकि काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे तो बेहतर होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। आपके बीच गलतफहमी पैदा होने की संभावना है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
