Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: जनवरी के दूसरे सप्ताह में ये राशियां रहेंगी लकी, इन्हें होगा नुकसान
Weekly Lucky and Unlucky Zodiac Signs: एक बार फिर एक नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान ग्रहों नक्षत्रों की स्थिति में हुए बदलाव का शुभ अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते किन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा।
मिथुन: पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की प्रबल संभावना है। इस हफ्ते काम का बोझ अधिक रहेगा लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। इस दौरान उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापारियों को अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। अपनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला: जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आपके अपनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। इस दौरान घर के सदस्यों की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। इस अवधि में आप स्वयं को चिंता मुक्त पाएंगे और जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। सप्ताह के अंत में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण और खास रहने वाली है।
मीन: निजी जीवन के बीच आप संतुलन बनाकर चलेंगे। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। इसके अलावा आप परिवार की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरे हुए और ऊर्जावान रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप कोई निर्णय लेते हैं तो मुमकिन है भविष्य में उसका उचित परिणाम आपको मिले। प्यार मोहब्बत के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर पर आपका भरोसा बढ़ेगा।
अनलकी राशियां
कन्या: कन्या राशि वालों को इस हफ्ते मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप अपने फैसले सोच समझकर नहीं लेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। बेहतर होगा आप धैर्यवान रहें और कोई भी ऐसा काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम भी करेंगे, लेकिन आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की भूल ना करें।
कर्क: आपको कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की बदली हुई स्थिति का बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। लापरवाही महंगी साबित होगी। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। अपने रिश्तों को अहमियत दें। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। केवल जरूरत की चीजों पर ही धन खर्च करें। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए यह समय उचित नहीं है।
मकर: पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आपका आर्थिक प्रयास विफल होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस दौरान आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट ना करें तो बेहतर होगा। व्यापारियों को नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपकी परेशानी का कारण बनेगी। खराब सेहत के कारण आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications