Latest Updates
-
Quick Weeknight Mutton Keema Recipe: कम समय में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
डॉन 3 छोड़ने पर Ranveer Singh को FWICE ने किया बैन, क्या अब बॉलीवुड में काम नहीं कर पाएंगे 'धुरंधर' एक्टर? -
Budh Gochar 2026: 29 मई को बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों की खुलने वाली है बंद किस्मत -
Homemade Crispy Golgappa Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे चटपटे गोलगप्पे -
Kamla Ekadashi Wishes In Sanskrit: पद्मिनी एकादशी पर अपनों को भेजें दिव्य संस्कृत शुभकामनाएं -
'चक दे इंडिया' एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, 69 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
गर्मियों में क्यों आता है ज्यादा गुस्सा? जानें इसके पीछे का साइंस और माइंड को कूल रखने के 10 आसान तरीके -
क्या तरबूज का सफेद हिस्सा खा सकते हैं? कब्ज और वेट लॉस समेत इन 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा -
Divyanka Tripathi के घर से आई डबल गुडन्यूज, Vivek Dahiya ने शेयर की जुड़वां बेटों के जन्म की खुशखबरी -
क्या कोरोना जैसा लॉकडाउन फिर लगेगा? इबोला पर देश में हाई अलर्ट, सरकार और DGCA की सख्त एडवाइजरी जारी
Saptahik Rashifal: सूर्य की तरह चमकेगा इस हफ्ते इन 3 राशि वालों का भाग्य, इनकी बढ़ेंगी मुश्किलें
मई का आखिरी सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभप्रद रहने वाला है, वहीं कुछ की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस माह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन हुआ है, ऐसे में इसका शुभ अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।
फिलहाल देखते हैं कि इस हफ्ते किन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और किन राशियों को करना पड़ेगा असफलता का सामना।

सौभाग्यशाली राशियां
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा फायदा आपको हो सकता है। इसके अलावा आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी। इसके अलावा दफ्तर में आपकी स्थिति भी मजबूत हो सकती है। इस अवधि में परिजनों के साथ निकटता बढ़ेगी। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। सेहत आपकी नरम गरम रहने वाली है। इस दौरान आपको जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
कन्या राशि:
इस हफ्ते आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। व्यापारियों को अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों की भी तरक्की का संकेत मिल रहा है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं और इस दौरान कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपना करियर-कारोबार आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। इस राशि के अविवाहित जातकों का विवाह भी तय हो सकता है।।
मीन राशि:
इस अवधि में आपके घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। अपनों को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। यह समय आपके लिए यादगार रहेगा। करियर और कारोबार में प्रगति होगी। आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। कुल मिलाकर इस अवधि में कामकाज से जुड़े प्रयास पूरी तरह से सार्थक रहेंगे।
अनलकी राशियां
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही कष्टकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कई प्रयासों के बावजूद भी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने के कारण आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। इस दौरान मन काफी अशांत रहेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। सप्ताह के मध्य में सुस्ती और आलस्य के कारण आपके कुछ काम अटक सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यदि रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच की दूरियों को कम करने का यही उचित समय है। स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सतर्क रहना होगा।
सिंह राशि:
पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। इस अवधि में घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आप अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस माह आपके हाथ निराशा लगेगी। वहीं दूसरी ओर यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो जल्दबाजी में ऐसे निर्णय लेने से बचें। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को इससे दौरान काफी संभलकर रहना होगा। आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। निजी हो या पेशेवर जीवन कोई भी महत्वपूर्ण और बड़ा फैसला लेते समय आप अपने करीबियों की सलाह जरूर लें।
धनु राशि:
आपके लिए यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। आप कामकाज को लेकर काफी परेशान रहेंगे और आपको स्वयं पर भी ध्यान देने का मौका नहीं मिलेगा। व्यापारियों को इस अवधि में कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर पैसों के मामले में आप ज्यादा सावधान रहें। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके बीच की गलतफहमियां बढ़ने की संभावना है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। यदि लंबे समय से कोर्ट कचहरी का कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो इस दौरान आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है। यदि इस मसले को बाहर सुलझाने का अवसर प्राप्त हो तो इसे हाथ से जाने न दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications