Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन 7 राशियों की किस्मत के खुलेंगे दरवाजे, क्या आप भी हैं लकी वन?
Weekly Horoscope: सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार की शुरुआत हो चुकी है। हर कोई जानना चाहता है कि उसका पूरा हफ्ता कैसा बीतने वाला है। बता दें कि 16 से 22 जून 2025 तक सभी राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों का खास प्रभाव रहेगा। इस हफ्ते ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति करियर, प्रेम और संबंधों के साथ आर्थिक जीवन पर भी खास असर डालने वाली है। सभी राशियों के लोगों के लिए ये हफ्ता नई चुनौतियां लेकर आया है।
आइए जान लेते हैं कि सभी राशियों के लिए पूरा हफ्ता कैसा रहने वाला है और कौन सी 7 राशियों पर बरसेगी स्पेशल कृपा।
मेष राशि
सबसे पहली राशि है मेष, आइए जान लेते हैं कि इनके लिए पूरा हफ्ता कैसा रहने वाला है। भगवान के आशीर्वाद से मेष राशि वालों के लिए ये हफ्ता अच्छा रहने वाला है। लव रिलेशनशिप में सफलता मिलेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। काम की ओर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है और इस हफ्ते आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए ये हफ्ता अच्छा रहने वाला है, उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। खानपान का खास ख्याल रखें और वाणी पर संयम रखें।

वृषभ राशि
अब बात कर लेते हैं अगली राशि यानी वृषभ की। गणपति जी के आशीर्वाद से वृषभ राशि वाले लोगों के लिए ये हफ्ता अच्छा रहने वाला है। शादीशुदा लोगों के दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी और जिनकी शादी नहीं हुई है और वो शादी के योग्य हो गए हैं उनके लिए नया रिश्ता आएगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा ऐसे में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की खास आवश्यकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा व परिवार से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं।
मिथुन राशि
गणपति जी की कृपा से मिथुन राशि वाले लोगों के लिए हफ्ता अच्छा रहने वाला है। नेगेटिविटी दूर होगी और जीवन में सकारात्मकता आएगी। नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति मिलेगी, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी हफ्ता अच्छा है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। एक चीज का ध्यान रखने की आवश्यकता है कि अधिक खर्च से बचें वरना परेशानी बढ़ सकती है। वैसे मिथुन राशि वालों के लिए पूरा हफ्ता खुशियों भरा रहने वाला है।
कर्क राशि
अगली राशि है कर्क जिनके ऊपर भगवान गणपति की कृपा बनी रहेगी। परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा, लव लाइफ अच्छी होगी। विद्यार्थियों के लिए भी हफ्ता अच्छा है, उनकी मेहनत रंग लाएगी और उन्नति मिलेगी। हां बदलता मौसम हेल्थ पर असर डाल सकता है ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। घर में कोई शुभ कार्य होने का आयोजन होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। बस बेवजह खर्च करने से बचने की जरूरत है।

सिंह राशि
बात कर लेते हैं सिंह राशि वाले लोगों की जिनके लिए हफ्ता अच्छा रहने वाला है। हेल्थ सुधरेगी, लव लाइफ बेहतर होगी और मित्रों से भी संबंध अच्छे होंगे। अगर किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। इस हफ्ते सिंह राशि वालों को किसी भी तरह की बहस से बचने की आवश्यकता है। साथ ही नौकरीपेशा वाले लोग काम के प्रति सजग रहें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के लिए तो पूरा हफ्ता बहुत ही स्पेशल रहने वाला है। शादीशुदा लोगों के जीवन में नई खुशियां आएंगी। जो लोग शादी के लिए वर या वधु तलाश रहे हैं उनके लिए नए रिश्ते आएंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिलेगा। इस सप्ताह कन्या राशि वाले लोग किसी भी तरह के लेनदेन को करने से पहले अच्छे से सोच लें।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए भी ये हफ्ता अच्छा ही रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा और काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के भी चांस बन रहे हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है और वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो हफ्ता उसके लिए अच्छा है। अनावश्यक खर्चों से बचने की जरूरत है। संतान की ओर से भी थोड़ी चिंता बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए हफ्ता अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा जिससे उनकी खुशी बढ़ जाएगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। लव पार्टनर का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। आर्थिक रूप से भी सप्ताह अच्छा ही रहेगा। जो लोग व्यापार करने का सोच रहे हैं उनके लिए भी हफ्ता अच्छा है।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों के इस हफ्ते सफलता के द्वार खुलेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी और जीवनसाथी का भी साथ मिलेगा। इस हफ्ते आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और जीवनशैली में भी बदलाव होगा। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए हफ्ता मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से स्थिति बिगड़ सकती है लेकिन परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की नौकरी में कुछ दिक्कत आ सकती है और व्यापार करने वाले लोगों की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आस-पड़ोस के लोगों से विवाद हो सकता है तो ऐसी किसी भी तरह की लड़ाई से बचने का प्रयास करें। मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए हफ्ता अच्छा रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सभी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है क्योंकि इस हफ्ते सेहत कुछ बिगड़ सकती है। अच्छी खबर सुनने को मिलेगी और पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। पूरा हफ्ता अच्छा रहने वाला है।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों के लिए भी हफ्ता अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेही और बिजनेस कर रहे लोग भी सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए हफ्ता अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा आप इस हफ्ते किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। बस अपने बेवजह होने वाले खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications