Latest Updates
-
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Weekly Horoscope (October 1st to October 7th): ग्रहों की शुभ स्थिति इन राशियों का कराएगी इस हफ्ते बड़ा फायदा
इस हफ्ते कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, ऐसे में इसका शुभ अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आप अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। काम के साथ आप अपनों को भी पर्याप्त समय देंगे। यदि लंबे समय से आप कोई किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो इस हफ्ते आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। यह समय आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ आपको लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपको बड़ी सफलता दिलाएगी। इस दौरान आपकी तरक्की होने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:12
शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे लेकिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूर से ज्यादा भरोसा करने से बचें। इस अवधि में अपनी अच्छी वाणी और व्यवहार के लिए आपको खूब प्रशंसा मिलेगी और आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही चलने की सलाह दी जाती है। कोई भी आर्थिक लेन देन जल्दबाजी में ना करें। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो इस दौरान आपको अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:1
शुभ दिन: रविवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ व्यस्त रहेगा। कार्यस्थल पर यदि किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो इस अवधि में सब कुछ सामान्य हो सकता है। काम के अलावा आप अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। इस दौरान आपको अपने फैसलों के सही नतीजे मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह के लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:42
शुभ दिन: बुधवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरी हो या व्यापार या सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। दफ्तर में आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस अवधि में अपनों के लिए आप जमकर खरीदारी करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको खान-पान में लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ दिन: मंगलवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का माहौल अच्छा रहेगा। आप सारे गिले शिकवे दूर कर अपनों के साथ अपने रिश्ते को सुधारने का भरपूर प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। इस अवधि में आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है, लेकिन आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के मध्य में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आपके लिए नौकरी का कोई बढ़िया ऑफर आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ दिन: शनिवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दूसरों के बहकावे में ना आएं। अपना अच्छा बुरा आप स्वयं समझते हैं। इस दौरान कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आप संभलकर रहें। कार्यस्थल पर आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी काम आप टालने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस अवधि में अपनों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में आपको धार्मिक स्थल की यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ दिन: सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह के लिए उत्तम रहेगा। इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की कोई अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। यदि आप किसी नई कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों को लेकर जरूर से ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ दिन: रविवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का वातावरण तनावपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान घर के किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। ऐसे में वाद विवाद होने की संभावना है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा लाभ होने की भी संभावना है। व्यापारियों को इस हफ्ते काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरुर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का प्रेशर अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने सारे काम योजनाओं के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:16
शुभ दिन: गुरुवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इसके अलावा यदि आप अपनी पढ़ाई लिखाई से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आप अपनी गलती को खुले दिल से स्वीकार करें। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। हालांकि आपको कर्ज या उधार लेन देन से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी, जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच के झगड़ों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:37
शुभ दिन: मंगलवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यस्थल पर आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। यदि तरक्की के लिए लंबे समय से आप परिश्रम कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को पुराने किसी कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय भी लेंगे। अपने घर का वातावरण शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण रिश्तों में दूरियां पैदा हो सकती है। यदि आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:5
शुभ दिन: शुक्रवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको पैसों की अहमियत अच्छी तरह से समझ आएगी। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का समर्थन प्राप्त होगा। आपके प्रिय हर परेशानी को दूर करने में आपका साथ देंगे। दफ्तर में इस दौरान बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आप छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। खुदरा व्यापारियों के लिए यह सप्ताह फायदेमंद रहने वाला है। आपको दुगना फायदा होने की संभावना है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:8
शुभ दिन: गुरुवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होने वाली है। आपको कोई ऐसी खबर मिलेगी जो आपका उत्साह बढ़ा देगी। अपनों के साथ यह समय बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। दफ्तर में यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उच्च अधिकारियों से बातचीत करने के लिए यह समय उचित है। आप शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगी। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा अन्यथा आप ठगे जा सकते हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो सेहत आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको देर तक भूखा ना रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:24
शुभ दिन: बुधवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











