Weekly Horoscope (22nd to 28th October): इन राशियों के जीवन में शुभता लाएगा ये नया सप्ताह, मिलेगा लाभ व सम्मान

कैसा रहेगा इस हफ्ते सभी राशियों की किस्मत का हाल? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति कुछ अनचाहे खर्चों की तरफ इशारा कर रही है। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर खर्च करने की आवश्यकता है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरे रहने वाले हैं। दफ्तर में काम का प्रेशर अधिक रहने वाला है। इसके अलावा आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यदि आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो इस अवधि में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बच्चे अपनी उपलब्धियां से आपको गर्व महसूस करवाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:14
शुभ दिन: शनिवार

Saptahik Rashifal October 22nd to 28th October, Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस अवधि में आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। ऐसे में अपनों के साथ आप खुलकर अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। इस दौरान आप कुछ भावुक भी महसूस कर सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। सप्ताह के मध्य में अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। कोई पुराना रोग आपको परेशान करेगा। डॉक्टर और दवाइयां पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:36
शुभ दिन: बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इस दौरान घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आपको खुश रखने का वे भरपूर प्रयास करेंगे और एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई वाद विवाद चल रहा है तो इस दौरान उसके सुलझाने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपका प्रमोशन हो सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां का बोझ बढ़ने की संभावना है। वहीं व्यापारियों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बढ़िया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। खर्चे कम होंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यह सप्ताह आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। किसी करीबी की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान आप तनावमुक्त रहेंगे। हालांकि भविष्य में आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। यदि आप अपना रिश्ता आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपनों का समर्थन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की आवश्यकता है। यदि आपका कोई काम अधूरा रहता है तो बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। वहीं व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत को नजरअंदाज करने की भूल ना करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:4
शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यह सप्ताह आपके लिए कुछ बोरियत भरा रहने वाला है। ऐसे में आप कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं। आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जाने का भी मन बनाएंगे। व्यापारियों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने वाला है। आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ने से नुकसान होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। यदि आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह औसत रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो आपको इससे बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस अवधि में बच्चे आपसे थोड़े नाखुश दिखाई देंगे। यदि आप कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जाने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह प्लान बदल सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। आपके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। इस दौरान तरह के खर्चे आपका सिर दर्द बढ़ा सकते हैं। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की राजनीति से आप दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का मामला इस अवधि में कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:30
शुभ दिन: शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कार्यस्थल पर आपको जरा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि किसी सहकर्मी से आपकी कम बनती हो तो हो सकता है इस अवधि में वे आपके बारे में झूठी जानकारी फैलाकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापारी हैं और नए लोगों के साथ कारोबार करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ यह समय अच्छा गुजरेगा। सप्ताह के अंत में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:22
शुभ दिन: गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि कुछ समय से पढ़ाई लिखाई के कामों में आपका मन कुछ कम लग रहा है तो इस हफ्ते आपकी दोबारा वापसी हो सकती है। आप सारी चिताओं को भूलकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह के लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि पैसों की कमी की वजह से कोई काम रुका हुआ है तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ेगी। आप महसूस करेंगे कि आपका प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। सप्ताह का मध्य आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। यह समय दोस्तों के साथ बहुत ही अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस दौरान आप अपनी दिनचर्या में कोई नया व्यायाम शामिल कर सकते हैं।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:15
शुभ दिन: बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपने अपने साथी से कोई वादा किया है तो इस अवधि में आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी के कारण बचत करने में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस दौरान आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापारियों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन भी करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:6
शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। मुमकिन है इस अवधि में आपके घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो। घर के किसी सदस्य के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस सप्ताह आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से अपनी तरक्की का सपना देख रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। छोटे व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। आपके कारोबार में बढ़त होगी। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। आप निवेश आदि करने का भी निर्णय ले सकते हैं। सेहत के मामले में आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ दिन: मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंता का कारण बन सकती है, इस दौरान आप पैसों को लेकर काफी परेशान रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों पर अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी सहकर्मी के छुट्टी पर जाने के कारण आपको ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। कोई भी बड़ा निवेश करने के लिए यह समय उचित नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि आपको अपने प्रिय को अधिक समय देने का प्रयास करना चाहिए। आप उन्हें महसूस करवाएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:24
शुभ दिन: सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक तंगी और काम का बढ़ता हुआ दबाव इस दौरान आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस वजह से आप अपनी सेहत पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसके कारण स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। सप्ताह के मध्य में अचानक आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहने वाली है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप अपने मनपसंद कॉलेज या स्कूल में दाखिला लेने लेना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:26
शुभ दिन: शुक्रवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, October 22, 2023, 8:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion