Weekly Horoscope (3rd December to 9th December): पैसों के मामले में इस हफ्ते ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली

इन हफ्ते किन राशियों के जीवन में खुशियां देंगी दस्तक और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, आइए जानते हैं आपके साप्ताहिक राशिफल से।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपने पूरे हफ्ते की योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सात दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। बेहतर होगा आप बिना सोचे समझे खर्च ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। पिता की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:27
शुभ दिन: मंगलवार

Saptahik Rashifal October 3rd to 9th December, Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा यदि लंबे समय से संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आएगा। इस दौरान आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आपकी सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ दिन:रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। इस दौरान अपनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय व्यतीत करेंगे। इस अवधि में घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपका काफी पैसा भी खर्च होगा। इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लापरवाही महंगी साबित होगी। बेहतर होगा आप खुद पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ दिन:शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगी। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इसके अलावा आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझकर लेंगे। वैवाहिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इस दौरान पिता आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। अगर आप अपने पुश्तैनी व्यापार से जुड़े हुए हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अपनी समझदारी और मेहनत से आप बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके वीजा आदि को लेकर कोई बाधा आ रही है तो सप्ताह के अंत में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाने की सलाह दी जाती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो इस दौरान आपको ज्यादा संभलकर रहना होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ दिन:शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान जीवनसाथी के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और वे आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचें। सप्ताह के अंत में आपका कुछ ज्यादा ही धन खर्च हो सकता है। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट सकती है। बेहतर होगा आप धैर्यवान रहें और संयम से काम लें। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई डील अटक सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। इस दौरान कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ दिन:बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। इस दौरान आपकी काफी आलोचना भी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनों की खुशियों का भी ख्याल रखें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता ना मिले। हालांकि आपको अपने प्रयास जारी रखने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। यदि आप व्यापार विस्तार की योजना में बना रहे हैं तो आपकी योजना अटक सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपको छोटी सी भी समस्या होती है तो आप उसे नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यह सप्ताह आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस दौरान काम का बोझ अधिक रहेगा। इसके अलावा निजी जीवन में भी जिम्मेदारियां बढ़ती नजर आ रही है। सप्ताह की शुरुआत में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। छोटे-छोटे कई खर्च हो सकते हैं। बेहतर होगा आप बचत पर ध्यान दें अन्यथा भविष्य में आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है। सप्ताह के अंत में आपको कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ मुलाकात के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको खान-पान में लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ दिन:सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा संकेत दे रहा है। खर्चों में कमी आएगी और आपको बचत पर अधिक ध्यान देने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुकाने में भी कामयाब रहेंगे। दफ्तर में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बड़ी राहत लेकर आ सकता है। किसी पुराने कानूनी मामले से आपको छुटकारा मिलेगा। इस दौरान आपको लाभ कमाने का भी अच्छा मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ दिन:बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार में उन्नति होगी, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कामकाज में बढ़त होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। आपकी लेटलतीफी बॉस का मूड खराब कर सकती है। हो सकता आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी होगी। इस अवधि में रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपके कई कार्य बीच में अटक सकते हैं। बेहतर होगा भविष्य में आप पैसों से जुड़ा लेन देन समझदारी से करें। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके बीच वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप अपना आपा खोने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:35
शुभ दिन:गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। आप अपने रिश्ते के प्रति काफी ईमानदार रहेंगे। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप मौज मस्ती पर भी काफी धन खर्च करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के प्रबल संभावना है। इस दौरान पैसों की कमी की वजह से रुके हुए आपके काम भी पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। बेवजह का अहंकार और टकराव आपके काम को भी प्रभावित कर सकता है। साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को गैर कानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आपकी कुछ योजनाओं में बाधा आएगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:25
शुभ दिन:शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी रचनात्मकता हर किसी को काफी प्रभावित करेगी और इसका अच्छा फायदा भी आपको होगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी कोई रुकी हुई डील पक्की होने की भी प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको बिना सोचे समझे खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप उधार और कर्ज लेने से भी बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके प्रिय को उचित देखभाल की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:रविवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, December 3, 2023, 7:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion