Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मिथुन, धनु और मकर राशि वालों को इस हफ्ते मिलेगा भाग्य का साथ
यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। वहीं कुछ राशियों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में ही उन्हें अपार सफलता मिलेगी। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और अनलकी।
लकी राशियां
मिथुन: इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपके लिए तरक्की का योग बन रहा है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे।

धनु: धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे तो इस अवधि में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। कारोबार आगे बढ़ाने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो इस दौरान उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
मकर: सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन में यदि कोई परेशानी है तो इस दौरान आपकी समस्या का हल निकल सकता है।
अनलकी राशियां
सिंह: इस हफ्ते आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई भी काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय आप अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लें।
वृश्चिक: इस हफ्ते आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आप बेवजह के झंझटों से दूर रहें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। लापरवाही अतीत में किए हुए मेहनत पर पानी फेर सकती है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें।
मीन: इस दौरान आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। हो सकता है काम का प्रेशर कुछ अधिक रहे। सप्ताह के मध्य में अचानक आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहने वाली है। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
