Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
Weekly Horoscope (September 10th to 16th): मकर राशि वालों के जीवन में आएगा इस हफ्ते सकारात्मक बदलाव
आने वाले सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
परिवार के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप अपनों को अधिक समय दे पाएंगे। इससे आपके रिश्तों में भी सुधार आएगा। इस अवधि में आप अपने घर में पूजा पाठ, हवन आदि का भी आयोजन करवा सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहना होगा। वकील से सलाह लेने के लिए यह समय उचित है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:12
शुभ दिन:रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। इसका फायदा भी आपको होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस अवधि में आप निवेश भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि आपको खानपान में गड़बड़ी ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:18
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपके लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे और ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें। पैसों के मामले में आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ से निकल सकता है। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका सहयोग मिलेगा, विशेष रूप से माता-पिता आपके हर फैसले में आपका साथ देंगे। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यह समय आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:32
शुभ दिन:शुक्रवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। किसी पारिवारिक मामले को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्द ही परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में तेजी लाने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:2
शुभ दिन:गुरुवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आप किसी बात को लेकर परेशान है तो इस दौरान आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। किसी करीबी की मदद से आप इस परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपको परिवार के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। यह समय आपके लिए यादगार साबित होगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अधिक बचत कर पाएंगे। इस अवधि में आपको धन भी प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों को इस अवधि में पैसों से जुड़ा काम बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। आप पर अचानक काम का बोझ बढ़ेगा। हालांकि आपकी यह मेहनत आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। दिखावे में ना रहें और अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करें। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा और आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपको देर रात जागकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ दिन:सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपने रिश्तों को अहमियत देने का प्रयास करना होगा। हो सके तो इस अवधि में आप परिजनों के लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आपको अच्छा फायदा भी होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आप कर्ज या उधार लेने से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ दिन:मंगलवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आपके वीजा आदि में कोई परेशानी हो रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लगेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सूझ बुझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ दिन:गुरुवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान घर के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आप अपनों के साथ खूब जश्न मनाएंगे। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। खर्चे कम होंगे। सप्ताह के अंत में धन कमाने का मौका आपके हाथ लग सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को इस अवधि में कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको नया व्यवसाय प्रस्ताव मिलता है तो आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। वही नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका गलत रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ दिन:शनिवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। करियर से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नौकरी बदलने के लिए यह समय उचित है। व्यापार से जुड़े लोगों को साझेदारी में कारोबार करने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपको अपने सभी फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए सही समय पर भोजन करें और पौष्टिक आहार लें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:16
शुभ दिन:रविवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखना होगा। अपने बड़े बुजुर्गों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें और उनकी सलाह अनुसार ही चलें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। दैनिक खर्चों को पूरा करने में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक भागदौड़ और तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट भी आ सकती है। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें और सही दिशा में प्रयास करें। सप्ताह के अंत में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:बुधवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। इस अवधि में आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरुर मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के अंत में आप कोई पुराना कर्ज भी चुकाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। हालांकि आपके प्रिय को सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके बीच दूरियां बढ़ा सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:शुक्रवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











