Latest Updates
-
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ
Weekly Horoscope (September 24th to September 30th): बेहद खास रहेगा इन राशियों के लिए ये सप्ताह
इन हफ्ते किन राशियों के जीवन में खुशियां देंगी दस्तक और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, आइए जानते हैं आपके साप्ताहिक राशिफल से।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आप कोई जोखिम भरा फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने निर्णय का सही नतीजा मिले। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। इसके अलावा यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो अपना धन वापस प्राप्त करने के लिए आपको उन्हें एक बार रिमाइंड अवश्य करना चाहिए नहीं तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के माहौल में सकरात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको लगातार करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:15
शुभ दिन:मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस हफ्ते आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई महत्वपूर्ण डील बीच में अटकने की संभावना है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान आपको मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आपकी तरक्की हो सकती है और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। इस अवधि में एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। खुद को तरोताजा और सेहतमंद रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:22
शुभ दिन:शुक्रवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। आप पर कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाने का भी दबाव रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की होगी। वहीं व्यापारियों के लिए यह समय औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:34
शुभ दिन:गुरुवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ कमजोर रहेगा। इस दौरान अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आपका पैसा चोरी या गुम होने की भी संभावना है। बेहतर होगा इस समय आप थोड़ा संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ आपको परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है अन्यथा रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती है। सप्ताह के मध्य में काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:29
शुभ दिन:रविवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि संभव है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपना कारोबार आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप नए लोगों से जुड़ सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। इसके अलावा आप निवेश करने का भी निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय देंगे। इससे आपके बीच का प्रेम और भी बढ़ेगा। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो इस दौरान आपको खानपान में गड़बड़ी न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ दिन:बुधवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
ससुराल पक्ष से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। ऐसे में इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के मध्य में आपको कम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे। यदि पैसों से जुड़ा कोई काम रुका हुआ है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। इस हफ्ते स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:30
शुभ दिन:शनिवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा और जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को इस अवधि में अच्छा मुनाफा हो सकता है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपसी तालमेल बिगड़ने के कारण आपके बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होंगे। इस तरह की बातें आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सात दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। धन कमाने का मौका आपको मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ दिन:सोमवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप काफी यादगार समय बिताएंगे। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ना चाहते हैं तो हो सकता है आपको अपने परिजनों की भी मंजूरी मिले। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। आपको पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो किसी बड़ी कंपनी से आपको ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:17
शुभ दिन:शुक्रवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो इस सब्जी में बड़े भाई की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। विशेष रूप से अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको कई बढ़िया ऑफर्स मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस अवधि में आपको धन की भी प्राप्ति होगी। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह निवेश करते हैं तो आपको दुगना फायदा हो सकता है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ आपको अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:21
शुभ दिन:रविवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। अचानक दफ्तर में कोई बड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में उच्च अधिकारियों के साथ आप उसे सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापारियों के लिए भी यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस दौरान परिजनों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। विशेष रूप से माता के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। इस दौरान दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च होगा और आपके कई कार्यो में भी बाधा आएगी।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:10
शुभ दिन:बुधवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस दौरान आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। अपना छोटा से छोटा फैसला भी आप बहुत ही समझदारी से लेंगे। दफ्तर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप स्वयं भी अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। इस दौरान उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। वहीं बड़े व्यापारियों को अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। इस दौरान आपके प्रिय के व्यवहार में बदलाव आएगा। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन कोई भी बड़ा खर्च बिना सोचे समझे ना करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ दिन:शनिवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। आप कोई नई तकनीक अपनाएंगे जिसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं लेकिन आपके मार्ग में कोई बड़ा रही है तो इस अवधि में आपकी समस्या का भी समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनके विवाह की चर्चा भी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके लिए धन लाभ का योग बन रहा है। इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आप अपनी दिनचर्या में कोई नया व्यायाम भी शामिल कर सकते हैं।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ दिन:सोमवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











