Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
Lord Shiva Favourite Zodiac Signs: ये हैं भोलेबाबा की प्रिय राशियां, पूरे सावन बरसेगी इन पर विशेष कृपा
Lord Shiva Favourite Zodiac Signs: सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई दिन सोमवार से प्रारंभ होने वाला है। भक्त जन श्रद्धा पूर्वक प्रतिदिन भगवान शिव जी की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। सावन के पवित्र माह को भगवान शिव जी का बहुत ही प्रिय माना जाता है। इसे सनातन धर्म में सबसे पवित्र माह का दर्जा दिया गया है। शिव जी को प्रिय होने के कारण सावन माह भगवान शिव जी की पूजा अर्चना के लिए विशेष रूप से समर्पित है।
सावन में किए गए पूजा पाठ, ध्यान, दान और व्रत से महादेव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं और भक्तजनों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। लेकिन कुछ राशियाँ ऐसी है जिन्हें हमेशा भगवान शिव जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त रहता है क्योंकि यह राशियाँ शिवजी की सबसे प्रिय राशियाँ हैं। ज्योतिष शास्त्रों में ऐसी तीन राशियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है जिन्हें महादेव की विशेष कृपा मिलती है। इन राशि वालों की भगवान शिवजी हमेशा रक्षा करते हैं और रोग दोष तथा कष्टों से बचाते हैं। आइए विस्तारपूर्वक जानते हैं उन राशियों के बारे में जो भगवान शिव को बहुत ही अत्यधिक प्रिय है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों पर भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद बना रहता है। इनके जीवन में जब भी कोई भी संकट के बादल आते है तो भगवान स्वयं ही इनका निवारण करते हैं। मेष राशि के जातकों से महादेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं यदि आप चाहते हैं इसी तरह हमेशा आप पर भगवान शिव जी का आशीर्वाद बना रहे तो सावन के पवित्र महीने में गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करें। इसके साथ ही समय-समय पर मंदिर जाकर भगवान शिव जी के दर्शन करें और विधि विधान से पूजा अर्चना करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।
मकर राशि:
भगवान शिव की प्रिय राशि में मकर राशि भी एक है। मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इस राशि के स्वामी शनि देव है और शनि देव ने भी अपनी भक्ति आराधना से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया था इसलिए शिवजी शनि के स्वामित्व वाले राशि मकर राशि पर हमेशा आशीर्वाद बरसाते रहते हैं। मकर राशि के जातकों को सावन के पवित्र महीने में जल में शमी पत्ता मिलाकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही शिव चालीसा और ओम नमः शिवाय मंत्र का भी बहुत ही श्रद्धा पूर्वक जाप करना चाहिए।
कुंभ राशि:
शिवजी की प्रिय राशि में कुंभ राशि भी शामिल है। मकर की तरह कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव है और यह शिवजी की सबसे प्रिय राशि है। कुंभ राशि वाले यदि सच्ची श्रद्धा और शुद्ध मन के साथ भगवान शिव जी की विशेष उपासना करते हैं तो भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं जिसके साथ ही शिवजी की कृपा भी बरसती है और महिमा से कुंभ राशि वालों के जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि की किसी भी प्रकार से कमी नहीं रहती। कुंभ राशि के जातक जीवन में भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से खूब उन्नति करते हैं। इस राशि के लोगों को सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करना चाहिए और गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए तथा भगवान भोलेनाथ की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
