Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा
Sawan 2026 Last Somwar: सावन का पवित्र पावन महीना अब समाप्त होने जा रहा है। 24 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। भगवान भगवान शिव की आराधना के लिए सोमवार का दिन वैसे भी विशेष माना जाता है और सावन में इसका महत्व और बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और दान-पुण्य करते हैं। ऐसे में, सावन के आखिरी सोमवार पर कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख,-शांति और तरक्की प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहे कई शुभ योग
सावन के आखिरी सोमवार पर एक साथ कई शुभ योग संयोग बन रहे हैं। सावन के आखिरी सोमवार के दिन पूर्वाषाढा नक्षत्र बन रहा है। इसके अलावा, प्रीति योग, आयुष्मान योग, पवित्रा एकादशी, हंस राजयोग, बुधादित्य राजयोग का संयोग भी रहेगा।
करियर में सफलता के लिए उपाय
अगर आपको काफी समय से नौकरी नहीं मिल रही है या कामकाज में बार-बार अड़चन आ रही है, तो सावन के आखिरी सोमवार को शिवलिंग पर सबसे पहले जल अर्पित करें। इसके बाद बेलपत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से महादेव की कृपा से करियर में आ रही समस्याएं दूर होंगी। साथ ही, करियर में सफलता के योग बन सकते हैं।
आर्थिक लाभ के लिए उपाय
अगर आप आर्थिक हानि से परेशान हैं, तो सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं। इसके बाद साफ जल अर्पित करें और कुछ देर भगवान शिव का ध्यान करें। पूजा के दौरान 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप किया भी करें। मान्यता है कि इससे धन-समृद्धि की कामना पूरी होती है और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
विवाह में देरी के लिए उपाय
विवाह में किसी वजह से लगातार देरी हो रही है तो सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसके साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में शिव-पार्वती की पूजा करने से सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।
संतान सुख के लिखे उपाय
संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति भी सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव की पूजा जरूर करें। इस दिन शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करने के बाद शिव-पार्वती का ध्यान करें। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और भगवान शिव से संतान सुख का आशीर्वाद मांगें।
पारिवारिक सुख के लिए उपाय
अगर घर में तनाव रहता है या परिवार में सुख-शांति की कामना है तो सावन के आखिरी सोमवार पर शिवलिंग पर चंदन, अक्षत और सफेद फूल चढ़ाएं। इसके बाद मंदिर में दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें। इससे पारिवारिक तनाव और कलह खत्म होगी।
सावन के आखिरी सोमवार की पूजा कैसे करें?
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करके पूजा शुरू करें।
सबसे पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। फिर अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दूध, बेलपत्र, फूल या अन्य पूजा सामग्री अर्पित करें।
पूजा के दौरान 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।
अंत में भगवान शिव की आरती करें और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
