Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Sawan Rashifal 2023: क्या इस साल सावन में मिलेगी भोलेनाथ की कृपा, जानें क्या कहता है आपका सावन राशिफल
Sawan Rashifal 2023: भगवान शिव के प्रिय सावन माह का शुभारंभ हो गया है। भक्तों के लिए ये पूरा महीना किसी उत्सव से कम नहीं रहता है। इस माह में उन्हें भोलेबाबा के करीब आने का मौका मिलता है।
2023 में अधिकमास होने की वजह से इस साल सावन 59 दिनों का है। वहीं चातुर्मास भी चार की जगह पांच महीनों का है। शिव भक्तों को सावन मास से बहुत अधिक उम्मीदें रहती हैं।

लोगों की ऐसी आस्था है कि शिव जी का प्रिय माह होने की वजह से भोलेनाथ भक्तों की मन्नतें जल्दी सुनते हैं। आइये सावन 2023 राशिफल के माध्यम से कि सभी 12 राशियों के लिए ये श्रावण मास कैसा रहेगा।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए सावन मास मिलाजुला रहने की उम्मीद है। आपको वैवाहिक रिश्तों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता हो। आपको ये सलाह दी जाती है कि अपने विचारों को सुलझे हुए तरीकों से सामने रखने का प्रयास करें ताकि किसी तरह की कोई ग़लतफहमी न हो।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लिए सावन का महीना आर्थिक दृष्टि से फलदायी रहने की उम्मीद है। करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस राशि के लोग भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे जो आपको सकारात्मक परिणाम दे सकता है।
मिथुन राशि:
माना जाता है कि सावन के महीने ही समुद्र मंथन किया गया था। इस माह में आपको आत्म मंथन करने की सलाह दी जाती है त्ताकि आप जिस ज्ञान रूपी अमृत की तलाश कर रहे हैं, उसकी खोज पूरी हो सके। आपको अपने सभी फैसलों की समीक्षा करनी चाहिए। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी निर्णय सोच समझकर लें।
कर्क राशि:
श्रावण मास कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही सुखमय रहने की उम्मीद है। इस अवधि में घर परिवार का माहौल काफी अनुकूल रहेगा। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। आप निजी जीवन की तरफ ध्यान दे सकेंगे। भोलेनाथ की कृपा से परिवार में एकजुटता रहेगी।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को सावन माह में शिवजी का आशीर्वाद मिलेगा। ये महीना करियर के लिहाज से काफी शुभ रहेगा। आपको इस अवधि में नए मौके मिलेंगे। आप अपने लीडरशिप क्वालिटी के दम पर कुछ बड़ा हासिल कर सकेंगे। अपने स्किल्स को सामने लाने का ये बेहतरीन समय है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को सावन के महीने में अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस माह में मौसम में काफी बदलाव आता है। आपको अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए। खान पान के साथ साथ आपको मानसिक रूप से भी खुद को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए।
तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए सावन माह सकारात्मक रहने की उम्मीद है। पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता आएगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। पूर्व में ही गलतियों और गलतफहमियों को दूर करने का ये अच्छा समय है।
वृश्चिक राशि:
सावन का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। इस अवधि में आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण ले सकते हैं। नौकरीपेशा या बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ये समय अनुकूल मौके लेकर आएगा।
धनु राशि:
धनु राशि के जातक अपने भविष्य को लेकर काफी सोच विचार करेंगे। इस दौरान आप ध्यान और आध्यात्मिकता की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। ये आपके लिए जरूरी भी है। यह सावन आपके जीवन को एक नया मोड़ ला सकता है। आपको सुकून की अनुभूति होगी।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को सावन माह में सकारात्मक नतीजे मिलने की पूरी उम्मीद है। इस अवधि में आप अपने निजी जीवन में संतुलन बना सकेंगे। करियर के लिहाज से भी आप खुद को अच्छी स्थिति में पाएंगे। आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे।
कुंभ राशि:
इस राशि के लोग अपने कलात्मक गुणों को निखारने में समय व्यतीत करेंगे। आप अपने इस गुण की मदद से अपने विचारों को व्यक्त कर सकेंगे। आपके लिए सावन का महीना बहुत शुभ रहेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए इस साल का सावन माह मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी पुरानी यादों में खुद को जकड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन पूर्व को छोड़कर भविष्य की तरफ देखने का यही सही समय है। आपको अपने जीवन में स्पष्टता की अनुभूति होगी। आप पारी की शुरुआत करें, भोलेनाथ आपका कल्याण करेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
