Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shaniwar ke Upay: सावन के शनिवार पर करें ये 5 अचूक उपाय, शनि दोष से मिलेगी मुक्ति
Sawan Shaniwar ke Upay: सावन का पावन महीना चल रहा है जो भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भोले बाबा की पूजा की जाती है। साथ ही सावन में शनिवार के दिन खास उपाय करने से कई दोषों से मुक्ति मिलती है। बता दें कि सावन में शनि देव की पूजा और उपाय करना बेहद शुभ होता है क्योंकि इससे शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या जैसी परेशानियों से राहत मिल सकती है।
यदि आपकी कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है, कामों में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, या मानसिक/आर्थिक तनाव बना हुआ है तो सावन का शनिवार आपके लिए एक खास मौका है। बस करें ये 5 अचूक और सरल उपाय, और पाएं जीवन में स्थिरता, सफलता और शांति। आइए फिर जानें उन खास और अचुक 5 उपायों के बारे में।

1. काले तिल और सरसों के तेल से करें दीपदान
शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे या शनि मंदिर में सरसों के तेल में डूबा दीपक जलाएं। उसमें कुछ काले तिल डालें और शनि मंत्र "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का 108 बार जाप करें। इससे शनि की क्रूर दृष्टि शांत होती है और शनि देव प्रसन्न होते हैं।

2. शनि देव को चढ़ाएं नीले फूल और काले वस्त्र
सावन के शनिवार को शनि मंदिर जाएं और शनि देव को नीले रंग के फूल, काले कपड़े और तेल अर्पित करें। इससे आपके ऊपर से साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव कम हो सकता है और रुके हुए काम बन सकते हैं। आज शनिवार का दिन है तो अंधेरा होने के पश्चात ये उपाय जरूर कर लें।

3. गरीबों को दान करें काले वस्त्र और तेल
शनि देव सेवा और दान से बहुत प्रसन्न होते हैं। आप शनिवार को काले चने, काले तिल, कंबल या सरसों का तेल किसी जरूरतमंद को दान करें। इससे जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

4. बंदरों और कुत्तों को भोजन कराएं
शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी या गुड़-चना खिलाना, शनि दोष को कम करता है। साथ ही, बंदरों को केला या चना खिलाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शनि देव ऐसा करने से प्रसन्न होते हैं और रास्ते की बाधाएं दूर होती हैं।

5. शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें
शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार को शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

हनुमान जी को शनि देव अत्यंत मानते हैं, इसलिए हनुमान पूजा से शनि के दोष शांत होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
