Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Sawan Shivratri 2023: इन 4 राशियों के लिए सावन शिवरात्रि रहेगी खास, शिवजी इन पर रहेंगे मेहरबान
Sawan Shivratri 2023 Kab Hai: यूं तो हर माह आने वाली शिवरात्रि महत्वपूर्ण होती है लेकिन श्रावण मास में आने वाली शिवरात्रि की महत्ता कई गुना बढ़ जाती है।
हर महीने की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि पड़ती है और यह दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। जातक भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सावन शिवरात्रि के मौके पर व्रत रखते हैं।

ऐसी मान्यता है कि जो जातक सावन शिवरात्रि के दिन सच्चे मन से महादेव की पूजा अर्चना करता है, उसे शंभूनाथ निराश नहीं करते हैं। फिलहाल इस साल कुछ जातकों पर शिवजी मेहरबान रहने वाले हैं। जानते हैं 15 जुलाई को पड़ने वाली सावन शिवरात्रि किन राशियों के लिए शुभ और फलदायी रहने वाली है।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस साल सावन माह की शिवरात्रि बहुत शुभ रहने वाली है। आपको आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। इस राशि के व्यापारियों को लाभ कमाने के बढ़िया मौके मिलेंगे। शिवजी की कृपा आपके वैवाहिक जीवन पर बनी रहेगी। आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।
कर्क राशि:
इस साल सावन शिवरात्रि के शुभ मौके पर कर्क राशि के जातकों का भाग्य उदय होने की पूरी उम्मीद है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। नौकरीपेशा जातकों को अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपके अटके हुए पैसे भी मिल जाएंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
सिंह राशि:
सिंह राशि उन सौभाग्यशाली राशियों में से एक हैं जिन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद मिलने वाला है। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बनने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में चल रही उठा पटक समाप्त होगी और महादेव की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे। दफ्तर में आपका रुतबा बढ़ेगा और कार्य करने का अनुकूल माहौल मिलेगा।
कन्या राशि:
सावन शिवरात्रि कन्या राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आप पर भगवान भोलेबाबा की विशेष कृपा रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को पद और प्रतिष्ठा मिल सकती है। प्रमोशन के योग बनते नजर आ रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस राशि के व्यापारियों को भी धन लाभ होगा। इस समय का आप भरपूर आनंद लेंगे और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications