Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Lucky Zodiac Signs: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ योग इन 5 राशियों के लिए है बेहद शुभ
साल 2023 में 21 अगस्त की तारीख काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल सावन का महीना चल रहा है और इसी दिन सावन का सोमवार भी है। इतना ही नहीं, 21 अगस्त सोमवार के दिन ही देशभर में नाग पंचमी का उत्सव भी मनाया जा रहा है।
ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह तिथि कई राशियों के लिए सकारात्मकता की रौशनी लेकर आयी है। सोमवार के दिन चंद्र देव कन्या के बाद तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सावन सोमवार और नाग पंचमी तथा चन्द्रमा की स्थिति के कारण 'शुभ योग' का निर्माण भी हो रहा है।

यह तिथि कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए उत्तम है। साथ ही 'शुभ योग' के बनने से जीवन में कई बड़े फायदे मिलने की उम्मीद भी है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 21 अगस्त 2023 को बना 'शुभ योग' किन राशियों को बंपर फायदा पहुंचाएगा।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार को बना शुभ योग बेहद लाभकारी रहने की उम्मीद है। इस योग के निर्माण से आप भौतिक चीजों की खरीदारी कर सकतेहैं। आप परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता आएगी। आप नए बिजनेस के बारे में सोच सकते हैं। करियर के लिहाज से ये समय अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जीवन में सकारात्मकता का आगमन होगा। आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे। पिता के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के व्यापारियों के लिए शुभ योग बेहद शुभ रहेगा। इस राशि के छात्रों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से भी ये समय अच्छा रहेगा।
कन्या राशि:
21 अगस्त को बन रहा 'शुभ योग' कन्या राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी रहेगा। इस योग के प्रभाव से आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमता से सभी मुश्किल कामों को सरलता से पूरा कर लेंगे। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है जिससे आपको आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके प्रेम जीवन में बेहतरी आएगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।
मीन राशि:
सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ योग मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अनुकूल माहौल मिलेगा। इस अवधि में आपको जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने से आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। परिवार के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
