Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shadashtak Yog: मंगल-शनि की युति से बनने जा रहा है षडाष्टक योग, इन राशियों के लिए रहेगा कष्टकारी
ज्योतिष शास्त्र भारतीय संस्कृति का एक अहम् हिस्सा है। ग्रहों, नक्षत्रों के विचरण और नये योग बनने से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत समझा जाता है।
ग्रहों की युति एवं गोचर होने से कुछ ख़ास योगों का निर्माण होता है जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ता है। मंगल और शनि ग्रह के गोचर के कारण षडाष्टक योग बनने जा रहा है।
मंगल अभी कर्क राशि में है तो वहीं शनि अपनी स्वराशि कुंभ में पहले से ही मौजूद है, ऐसे में मंगल-शनि की मौजूदा स्थिति से षडाष्टक योग बन रहा है।
इस साल 30 जून तक षडाष्टक योग रहेगा, जिसका अशुभ प्रभाव तीन राशियों के जातकों को झेलना पड़ सकता है। जानते हैं षडाष्टक योग के अशुभ प्रभावों से किन तीन राशियों को दोचार होना पड़ेगा:
सिंह राशि

सिंह राशि पर षडाष्टक योग का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। इस योग के प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आएंगी। आपके पिता को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इस दौरान जातकों को वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाना चाहिए। साथ ही षडाष्टक योग की अवधि में किसी से भी वाद विवाद में उलझने से बचें। अपने आर्थिक मामलों का ख़ास ख्याल रखें क्योंकि इस दौरान आपके खर्चे बढ़ने के कारण आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
धनु राशि

धनु राशि के जातकों को भी मंगल और शनि की युति से बनने जा रहे षडाष्टक योग से सावधान रहने की ज़रूरत है। इस योग की अवधि में सेहत सम्बन्धी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस दौरान पीठ, मांसपेशियों और मुंह से जुड़े किसी रोग का सामना हो सकता है। किसी नये व्यापार, काम या नई जगह पैसा निवेश करने से भी बचें, क्योंकि यह समय किसी हानि को आकर्षित कर सकता है।
कुम्भ राशि

इस राशि के जातकों पर भी षडाष्टक योग का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। शनि वक्री और मंगल का प्रकोप जातकों के जीवन में समस्याएं पैदा कर सकता है। इस दौरान तनाव बढ़ सकता है और कुछ क्षेत्रों में हानि हो सकती है। इस दौरान व्यवसाय में नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी के स्थान पर किसी प्रतिद्वंदिता का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको धैर्य बनाये रखने की सलाह दी जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
