Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Vish Yog 2023: अगले 48 घंटे इन तीन राशियों के लिए है बेहद अशुभ, शनि और चंद्रमा की युति से बन गया है विष योग
Shani Chandra Yuti 2023: ग्रहों की दुनिया बहुत निराली है। यह कई आम लोगों को नग्न आंखों से नजर तो नहीं आते हैं मगर जीवन को हर तरह से प्रभावित जरूर करते हैं।
ग्रहों के परिवार में चंद्र देव ऐसे हैं जो बहुत जल्दी राशि परिवर्तन करते हैं। 9 जून की सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर चंद्र देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर गए हैं।
आपको बता दें कि चंद्रमा यहां ढाई दिन तक रहने वाले हैं। कुंभ राशि में शनि देव पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में शनि और चंद्रमा की युति से विष योग बन गया है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक विष योग अशुभ योगों में से एक है। फिलहाल जानने की कोशिश करते हैं कि कुंभ राशि में बना विष योग किन राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
कन्या राशि

ढाई दिन के लिए बने विष योग के कारण कन्या राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। इस अवधि में शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। संतान पक्ष से भी कुछ कष्ट हो सकता है। इस समय को आप धैर्यपूर्वक पार करें। हिम्मत न हारें और न ही जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाएं।
वृश्चिक राशि

कुंभ राशि में शनि और चंद्रमा की युति से बना यह विष योग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी भारी रहेगा। आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में एकजुटता की कमी रहेगी और मतभेद रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को भी प्रतिकूल परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस अवधि में उग्र रवैया अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। आप बात करके मसलों को सुलझाने की कोशिश करें।
कुंभ राशि

यह अशुभ विष योग कुंभ राशि में ही बनने जा रहा है। इससे आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को यह समय सूझबूझ से पार कर लेना चाहिए अन्यथा इसका दुष्परिणाम झेलना पड़ सकता है। इस राशि व्यापारियों को भी नुकसान हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी के बहकावे में आकर फैसला न लें। अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें और धैर्य बनाये रखें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
