Latest Updates
-
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय
Shani Gochar 2023: किस्मतवाले हैं इस राशि के लोग, शनि खुद देंगे धन-धान्य का आशीर्वाद
सूर्य देव के पुत्र शनि को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। उन्हें स्वयं भगवान शिव के द्वारा न्याय करने और कर्मों के अनुसार फल देने का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। वो राशियां बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं जिन्हें शनि देव दंड नहीं बल्कि सुख, समृद्धि और संपत्ति का आशीष देते हैं।
गौरतलब है कि शनि ने जनवरी की 17 तारीख को कुंभ राशि में प्रवेश किया था और अभी भी वो इसी राशि में मौजूद हैं। अब यहां से उनकी दशमी दृष्टि वृश्चिक राशि पर पड़ रही है। वहीं शुक्र ग्रह भी वृश्चिक राशि पर सातवीं दृष्टि डाल रहे हैं। इससे मालव्य और शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। जानते हैं कि 10 अप्रैल को शनि की दशमी दृष्टि वृश्चिक राशि पर पड़ने से किन किन जातकों को फायदा होने वाला है।

वृषभ राशि
शनि की दशमी दृष्टि वृश्चिक राशि पर पड़ने का लाभ वृषभ राशि के जातकों को मिलने की उम्मीद है। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी और आप दोनों एक अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि के वो व्यापारी जो साझेदारी में काम करते हैं, उन्हें लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों को भी करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके प्राप्त होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भी शनि देव की कृपा प्राप्त होगी। आप अपने व्यक्तित्व में नयापन महसूस करेंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस अवधि में आपको आर्थिक फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। किसी भी रूप में कला के क्षेत्र से जुड़े इस राशि के जातकों को नाम कमाने का मौका मिलेगा। इस अवधि का आप भरपूर आनंद लेंगे।
कुंभ राशि
शनि की दशमी दृष्टि का लाभ पाने वाले जातकों की फेहरिस्त में कुंभ राशि के लोग भी शामिल हैं। कुंभ राशि में ही शश राजयोग का निर्माण हुआ है और शुक्र के गोचर से मालव्य योग बना है। इसका अनुकूल प्रभाव कुंभ राशि के लोगों के जीवन पर नजर आएगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को जल्द ही कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति का योग बन रहा है। इस राशि के कारोबारियों के लिए ये समय शुभ रहने की उम्मीद है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications