Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
28 नवंबर से 5 दिसंबर तक रहें सावधान! बन रहे हैं दुर्घटना के योग, शनि के ये उपाय करने से मिल सकती है राहत
28 November to 5 December Shani transit: साल 2025 कई मायनों में मुश्किलों से भरा रहा है। आपने देखा ही होगा कि साल की शुरुआत से ही कई बड़ी घटनाएं हुई हैं, प्राकृतिक आपदाएं आई हैं। वहीं 2025 मंगल का साल रहा है, इस वजह से इसे हादसों का साल भी कहा गया। अब पुराने साल खत्म होने वाला है लेकिन मुश्किलें हैं कि दूर होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक भविष्यवाणी ट्रेंड हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक का समय बेहद कठिन रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान शनि की चाल में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है।
ज्योतिष के अनुसार, यह अवधि कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है और खासतौर पर दुर्घटना, आर्थिक नुकसान, तनाव और कानूनी विवाद जैसे योग मजबूत बन रहे हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि कमजोर है या साढ़े साती और ढैय्या चल रही है, तो आने 28 नवंबर से आने वाले 8 दिन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि कुछ सावधानी बरती जाए सप्ताह आपके लिए और भी सावधानी बरतने वाला हो सकता है। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं-शनि कभी बिना संकेत के कष्ट नहीं देते और सही उपाय करने पर संकटों को काफी हद तक टाला भी जा सकता है। ऐसे में इस खास अवधि में शनि को शांत करने वाले उपाय अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानें, शनि के प्रकोप से राहत पाने के सरल और प्रभावी उपाय।

आने वाले 8 दिन हैं खतरनाक
व्यास एस्ट्रोलॉजी नाम के पेज पर एस्ट्रोलोजर अरुण कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने 28 नवंबर से 5 दिसंबर यानी आने वाले 8 दिनों को बहुत ही खतरनाक बताया है। इस भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। लोग जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं कि आखिर क्या है इसके पीछे की वजह।
शनि बदल रहे हैं गति की दिशा
ज्योतिष ने बताया कि 28 नवंबर से शनि अपनी गति की दिशा बदल रहे हैं। जो पहले वक्री चल रहे थे वो अब मार्गी होने जा रहे हैं। जब भी ऐसा होता है तो उस समय शनि देव काफी सेंसेटिव हो जाते हैं और उनकी ऊर्जा भी संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि सभी लोग अपना ध्यान रखें खास तौर पर वो जिनकी कुंडली में शनि कमजोर घर में हैं।
इन दिनों में क्या न करें
कोई नया फैसला लेने से पहले सोचें
इन 8 दिनों में आप कोई भी नया फैसला लेने से पहले सोचें जरूर, क्योंकि इन दिनों में शनि की दिशा आपके फैसले पर भारी पड़ सकती है।
यात्रा करने से बचें
20 नवंबर से 5 दिसंबर तक किसी भी यात्रा करने से बचें। अगर करनी जरूरी है तो बहुत ध्यान रखें। साथ ही यात्रा करने के दौरान हनुमान चालीसा अपने पास जरूर रखें
खास उपाय जो रखेंगे सुरक्षित
हनुमान चालीसा का पाठ करें
इन 8 दिनों में आप लोग हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। खासतौर पर यात्रा करनी है तो घर से चालीसा का पाठ करके ही निकलें।
शनिदेव को तेल अर्पित करें
अगर संभव हो तो आप अपने घर के नजदीक के शनि मंदिर में जाकर सरसों या तिल का तेल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से शनि का प्रकोप आप पर भारी नहीं पड़ेगा।
काले कुत्ते को भोजन कराएं
जिन लोगों की कुंडली में शनि कमजोर है वो लोग खासकर इन 8 दिनों में काले कुत्ते को भोजन जरूर करवाएं। ऐसा करने से आपके शनि देव शांत होंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
