Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी
Shani Gochar 2026 Impact On Rashifal: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मों का फल देने वाला 'न्यायधीश' माना गया है। जब भी शनि अपनी चाल बदलते हैं या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका सीधा असर हमारे जीवन के सुख-दुख और सफलता पर पड़ता है। साल 2026 की शनिश्चरी अमावस्या (16 मई) के ठीक बाद एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। 17 मई 2026 को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं और इसके देवता पूषा (पोषण करने वाले) हैं। शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कई सोए हुए अरमानों को पूरा करने वाला और लंबे समय से फंसे हुए मामलों में न्याय दिलाने वाला साबित होगा। आप जानना चाहते हैं कि शनि का ये गोचर किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है। यहां इस महत्वपूर्ण गोचर का विस्तृत विश्लेषण और उन 5 भाग्यशाली राशियों का हाल दिया गया है आप भी जान लें कि लकी लिस्ट में आप शामिल हैं या नहीं...

शनि जयंती और नक्षत्र परिवर्तन का अद्भुत संयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 मई 2026 को शनि जयंती के दिन शनि देव की विशेष कृपा बरसेगी। अमावस्या तिथि के समापन के ठीक बाद, 17 मई 2026 (दोपहर 03:49 बजे) को शनि रेवती नक्षत्र में कदम रखेंगे। चूंकि रेवती नक्षत्र समृद्धि और अंतिम लक्ष्य की प्राप्ति का प्रतीक है, इसलिए यह गोचर जातकों को उनके कठिन परिश्रम का पूर्ण फल दिलाने के लिए आ रहा है।
इन 5 राशियों को मिलेगा 'शनि न्याय' और अपार सफलता
1. मेष राशि (Aries): रिश्तों में मिठास और ऊर्जा का संचार
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। यदि पार्टनर या परिवार के साथ अनबन चल रही थी, तो अब दूरियां मिटने का समय है। नए व्यावसायिक संपर्क आपके भविष्य की राह आसान करेंगे। हेल्थ की बात करें तो कान से जुड़ी पुरानी समस्याओं में राहत मिलेगी, जिससे आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से ज्यादा एक्टिव महसूस करेंगे।
2. मिथुन राशि (Gemini): करियर के अरमान होंगे पूरे
मिथुन राशि वालों के लिए शनि देव का यह नक्षत्र परिवर्तन उनके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। शनि का ये गोचर आपके व्यवहार में सौम्यता आएगी, जिससे आप कार्यस्थल और समाज में अपनी छाप छोड़ पाएंगे। पुरानी गलतफहमियों को दूर कर अपनों के करीब आने का यह सबसे अच्छा मौका है। करियर की बात करें तो जिस प्रमोशन या प्रोजेक्ट का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह अरमान अब पूरा हो सकता है।
3. सिंह राशि (Leo): आय में वृद्धि और कानूनी जीत
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि देव न्याय की तुला लेकर आ रहे हैं। कारोबारियों की मेहनत अब धनवर्षा में बदलेगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। अगर कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले हैं तो या कोई कानूनी विवाद आपको परेशान कर रहा था, तो फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। लव लाइफ की बात करें तो कार्यस्थल पर किसी मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है, जो भविष्य में एक गंभीर रिश्ते का रूप ले सकता है।
4. तुला राशि (Libra): राजनीति और व्यापार में बढ़ेगा मान-सम्मान
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक शांति और विस्तार का है। नौकरीपेशा लोग यदि खुद का कुछ शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में भारी उछाल आएगा। घर के क्लेश खत्म होंगे और आप विवादों को सुलझाने में सफल रहेंगे।
5. मीन राशि (Pisces): इनकम में उछाल और बेहतर स्वास्थ्य
चूंकि शनि का गोचर आपकी ही राशि के नक्षत्र (रेवती) में हो रहा है, इसलिए इसका सबसे गहरा प्रभाव आप पर पड़ेगा। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह बदलाव आपकी आर्थिक स्थिति को बहुत मजबूत कर देगा। पेट की पुरानी बीमारियों और पाचन संबंधी दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। आप खुद को पहले से कहीं अधिक तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शनि दोष निवारण के लिए विशेष उपाय (Remedies)
शनि देव को प्रसन्न करने और गोचर के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए शनिश्चरी अमावस्या और उसके बाद ये उपाय जरूर करें:
छाया दान: एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर अपना चेहरा देखें और उसे दान कर दें।
पीपल पूजन: शनिवार शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मदद करें: असहाय और जरूरतमंद लोगों को काले कंबल या जूते-चप्पल का दान करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
