Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Shani Jayanti 2023: क्रूर शनि की भी है प्रिय राशियां, इन जातकों पर हमेशा रहते हैं मेहरबान
वैसे तो शनि देव की छवि एक क्रूर, गुस्सैल और शक्तिशाली ग्रह की है। मगर ये उन जातकों का हमेशा साथ देते हैं जो अपने कर्मों का ख्याल रखते हैं और सच की राह पर चलते हैं।
आप जानते ही हैं कि शनि देव को दंडाधिकारी और कर्म देवता के रूप में जाना जाता है। ये सभी व्यक्ति को उसके द्वारा किये कार्य और उसके पीछे की मंशा का आंकलन करके न्याय करते हैं।

शनि एक प्रभावशाली ग्रह है। माना जाता है कि उनका जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर हुआ था। भगवान शनि के जन्मोत्सव को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरे विधि विधान से उनकी पूजा की जाती है ताकि उनकी कृपा दृष्टि बनी रहे। वैसे कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें शनि देव की प्रिय राशि होने का सौभाग्य प्राप्त है। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो तीन राशियां।
तुला राशि
शनि देव की पसंदीदा राशि की लिस्ट में सबसे पहले तुला राशि के जातकों का नाम है। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस राशि के लोग अपनी ईमानदारी और कर्मठ स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इस राशि के लोगों से शनि देव काफी प्रसन्न रहते हैं और वो अपनी खास कृपा इन पर रखते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। सूर्य और छाया पुत्र शनि इन जातकों पर भी कृपा बरसाते रहते हैं। मकर राशि के लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को जीवन में हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। ये भी एक वजह है कि इस राशि के लोगों को शनि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष जानकारों के अनुसार इस राशि के लोग स्वभाव के काफी सरल होते हैं। ये लोग हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हैं। इनके मन में गरीब और असहाय लोगों के लिए कुछ करने की चाह रहती है। इस वजह से शनि को ये राशि प्रिय है।
गौरतलब है कि ये शनि की प्रिय राशियां जरूर मानी जाती हैं लेकिन समय आने पर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या का प्रभाव भी इन्हें झेलना पड़ता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
