Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Shani Jayanti 2023: इन राशियों पर शनि देव रहेंगे मेहरबान, न्याय के देवता दूर करेंगे दरिद्रता
शनि देव कठोर परिणाम देने के लिए जाने जाते हैं। मगर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि उनका आशीर्वाद किसी भी व्यक्ति का जीवन पलट सकता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। यह दिन शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन शनि महराज की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

साल 2023 में शनि जयंती 19 मई को मनाई जाएगी। इस बार लगभग तीस साल बाद शनि कुम्भ राशि में मौजूद रहेंगे जो उनकी श्रेष्ठ स्थिति बनाती है। 19 मई शुक्रवार को भरणी नक्षत्र और शोभन योग भी होगा। ऐसे में इस साल की शनि जयंती पर कुछ राशियों को दंडाधिकारी शनि की विशेष कृपा मिलने की उम्मीद है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 19 मई 2023 की शनि जयंती किन पांच राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए इस साल की शनि जयंती शुभ रहने की उम्मीद है। आपको इस अवधि में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवन में कष्ट कम हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा समर्थन मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुख-समृद्धि का आगमन होगा। इस राशि के जो जातक क्रिएटिव कामों से जुड़े हैं उन्हें कामयाबी हासिल होगी।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को भी शनि की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरप फल प्राप्त होगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। आपको घर के बड़ों का साथ मिलेगा।
तुला राशि
शनि ढाई साल तक एक राशि में रहता है और उसके बाद दूसरी राशि में गोचर करता है। शनि देव के गोचर के कारण तुला राशि के जातकों के लिए इस बार की शनि जयंती बेहद शुभ रहने की उम्मीद है। आपके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आपको पिता का साथ मिलेगा जिससे अहम फैसले लेने में मदद होगी।
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी स्वयं शनि देव हैं। इस बार शनि जयंती पर आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। जो जातक शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान थे उन्हें राहत मिलने की संभावना है। समाज में आपका मान बढ़ेगा और सभी आपकी प्रशंसा करेंगे।
कुंभ राशि
शनि देव कुंभ राशि में ही विराजमान है। इससे आपको फायदा होगा। शनि जयंती के मौके पर आपको शनि देव का साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त उछाल आएगा। नौकरीपेशा जातक इस अवधि का लाभ उठाएंगे। वरिष्ठों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। सेहत के लिहाज से भी ये समय आपके लिए सुखद रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











